Skip to main content

ताजा खबर

बाबर, शाहीन और रिजवान को बांग्लादेश सीरीज की वजह से नहीं मिली GT20 लीग में खेलने की अनुमति

Babar Azam and Mohammad Rizwan (Image Credit- Twitter X)

बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी जैसे कई बेहतरीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एनओसी देने से इनकार कर दिया है। तीनों ही खिलाड़ियों ने ग्लोबल टी20 कनाडा टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए एनओसी का अनुरोध किया। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सभी खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम से खेलना सबसे ज्यादा जरूरी है और उसके बाद ही वो फ्रेंचाइजी लीग टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं।

मोहसिन नक़वी ने घोषणा की कि जो खिलाड़ी घरेलू लीग के लिए नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी NOC मांग रहे हैं उन्हें टेस्ट सीरीज के कारण मना कर दिया जाएगा। इसके पीछे का एक मुख्य कारण यह भी है कि पाकिस्तान खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछले कुछ आईसीसी इवेंट्स में काफी खराब रहा है।

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और उन्हें ग्रुप स्टेज में भारत और USA के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोहसिन नक़वी ने यह बात साफ कर दी है कि चयन समिति लगातार युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी देख रही है। सभी लोग यही चाहते हैं कि जो खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करें उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका जरूर मिले।

पाकिस्तान क्रिकेट के कई नियम को मोहसिन नक़वी बदल सकते हैं

उन्होंने यह भी कहा कि जो भी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में भाग नहीं लेंगे वो अंतरराष्ट्रीय स्तर में भी नहीं खेलेंगे। फिलहाल कप्तानी को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है लेकिन बहुत जल्द इसको लेकर भी बड़ा फैसला सुनाया जा सकता है।

पाकिस्तान टीम में आने वाले समय में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने इस बात का भी खुलासा किया कि अब खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस को भी बेहतर करना होगा और इसके लिए बोर्ड यो-यो टेस्ट सहित कई अलग-अलग फिटनेस को लेकर कार्यक्रम रखेगा।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...