Skip to main content

ताजा खबर

‘बाबर को बचाने के लिए उन दोनों को बलि का बकरा न बनाएं’, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का पीसीबी पर गंभीर आरोप

‘बाबर को बचाने के लिए उन दोनों को बलि का बकरा न बनाएं’, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का पीसीबी पर गंभीर आरोप

Pakistan Team (Pic Source:X)

पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों उथल-पुथल मचा हुआ है। जब से टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है, टीम की हर ओर जमकर आलोचना हो रही है। वहीं बाबर आजम की कप्तानी को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सिलेक्शन कमेटी में बड़ा बदलाव करते हुए वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक को बर्खास्त कर दिया है।

वहीं अब पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर बासित अली ने टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी पर शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। बासित के मुताबिक, बाबर को बचाने के लिए रिजवान और अफरीदी के खिलाफ रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में कप्तानी के लिए बाबर आजम की भी आलोचना की है। अली ने यह भी कहा कि सिर्फ दो खिलाड़ियों के बजाय सभी तीन खिलाड़ियों को दोषी ठहराया जाना चाहिए।

पाकिस्तान की क्रिकेट तबाह हो जाएगी- बासित अली

टाइम्स ऑफ इंडिया ने बासित के हवाले से कहा, “तैयारी जो कि जा रही है, जो रिपोर्ट बनाई जा रही है वो बनाई जा रही है शाहीन शाह अफरीदी और रिजवान के खिलाफ। इन्होनें ग्रुपिंग कर दी है। जो गलत है। ये जो रिपोर्ट बना रहे है, जिनके माइंड में ये चीज है कि वो अपना मालबा इन पर डाल दे, ऐसा मत कीजिएगा। पाकिस्तान की क्रिकेट तबाह हो जाएगी!”

उन्होंने आगे कहा, “ये बातें इसलिए अभी कह रहा हूं, अल्लाह ना करे ये चीज हो गई तो आपकी भूल है। अगर आप समझते हैं कि रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और बाबर आजम एक पिच पर नहीं हैं। अगर आपने हटाना है तीनों की छुट्टी करें। ये नहीं कि दो को आप बलि का बकरा बनाएं और तीसरे को आप हीरो बना दें।”

उन्होंने कहा, “गलत है। बाबर ने क्या कप्तानी करी है। अभी इस टूर्नामेंट में ही नहीं, वर्ल्ड कप से जो वो कप्तानी कर रहा है। जो नवाज को मेलबर्न में उसने आखिरी ओवर कराया था। क्या आंखें नहीं खुली थीं तब।”

আরো ताजा खबर

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...

अजिंक्य रहाणे को कभी उतना सम्मान नहीं मिला, जितना उन्हें मिलना चाहिए था: सुनील गावस्कर

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ...