Skip to main content

ताजा खबर

बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का ये रिकॉर्ड, दिग्गजों की इस लिस्ट में पहुंचे दूसरे नंबर पर

Babar Azam (Photo Source: X)

रोहित शर्मा को T20Is से संन्यास लिए हुए लगभग छह महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी भी इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के पास है। वहीं इस खास लिस्ट में विराट कोहली अब दूसरे से तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच में विराट कोहली को पीछे छोड़ा।

तीसरे टी-20 में बाबर ने 28 गेंदों पर 41 रनों की तेज पारी खेली और इस पारी के दौरान वह विराट कोहली से आगे निकल गए। बाबर जिस लय में बल्लेबाजी कर रहे थे उसको देखकर ऐसा लग रहा था कि वह आज रोहित का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और वह रोहित से अभी भी 39 रन पीछे हैं। बाबर आजम को 41 रन के स्कोर पर एडम जाम्पा ने बोल्ड कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दे डाला।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की बात करें जो होबार्ट में खेला जा रहा है, तो मेहमान टीम महज 117 रनों पर ऑलआउट हो गई। बाबर ही बेस्ट स्कोरर रहे, उनके अलावा हसीबुल्लाह खान ने 24 रनों की पारी खेली, जबकि शाहीन अफरीदी ने 12 रन बनाए। इरफान खान ने 10 रन बनाए और इन चारों के अलावा कोई भी बैटर दहाई के आंकड़े तक भीनहीं पहुंच पाया।

जल्द ही अब रोहित शर्मा से आगे निकल सकते हैं Babar Azam

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रनों की अगर बात की जाए, तो रोहित शर्मा 159 मैचों में 4231 रन बना चुके हैं, बाबर के खाते में अब 4192 रन हैं, वहीं विराट कोहली के खाते में 4188 रन दर्ज हैं। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद विराट और रोहित इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं।

बाबर आजम ने अ​ब तक टी20 इंटरनेशनल में 3 शतक और 36 अर्धशतक इस फॉर्मेट में लगाने का काम किया है। चूंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और इनके रनों में इजाफा नही होगा। लेकिन बाबर आजम खेल रहे हैं और आने वाले कुछ और वक्त में उनके पास मौका होगा कि वे रोहित शर्मा को भी पीछे कर काफी आगे निकल जाएं।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...