Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश सीरीज से पहले होगी श्रेयस अय्यर की अग्नि परीक्षा, इस टूर्नामेंट में खेलने के बाद होगा सेलेक्शन

बांग्लादेश सीरीज से पहले होगी श्रेयस अय्यर की अग्नि परीक्षा इस टूर्नामेंट में खेलने के बाद होगा सेलेक्शन
Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

श्रेयस अय्यर भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज से पहले बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार हैं। इस खबर की पुष्टि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने मंगलवार, 13 अगस्त को की। दाएं हाथ का बल्लेबाज जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए दिखेंगे। श्रेयस 27 से 30 अगस्त तक कोयंबटूर में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेले जाने वाले मुंबई के दूसरे दौर के मैच में खेलेंगे। इस मैच में भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी खेलेंगे।

मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के संयुक्त सचिव दीपक पाटिल ने इसी पुष्टि की। श्रेयस ने इस महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से भारतीय टीम में वापसी की है। बुची बाबू आमंत्रण टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हैदराबाद, बंगाल, मुंबई, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात के साथ TNCA XI और TNCA अध्यक्ष XI की टीमें भाग लेंगी। लाल गेंद प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन तिरुनेलवेली, कोयंबटूर, सेलम और नाथम में होगा।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेले थे Shreyas Iyer

आपको बता दें कि, अय्यर पिछले सीजन फर्स्ट क्लास के कुछ मैच पीठ में चोट के चलते नहीं खेल पाए थे। हालांकि IPL के दौरान उन्होंने वापसी की। फ़रवरी में टीम इंडिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद अय्यर हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। तीन मैचों में उन्होंने 23,7 और 8 रनों की पारी खेली।

अय्यर इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा थे। मार्च में वह मुंबई के सफल रणजी ट्रॉफी अभियान का भी हिस्सा थे। फ़ाइनल में विदर्भ के ख़िलाफ़ उन्होंने दूसरी पारी में 95 रनों की पारी खेली थी। अय्यर ने अब तक कुल 72 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 48.82 की औसत से 5664 रन बनाए हैं। इस दौरान अय्यर ने 13 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं।

गौरतलब है कि, भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस टूर्नामेंट में मुंबई का हिस्सा होंगे। यह टूर्नामेंट भारत के रेड बॉल सीज़न के लिए तैयारी के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है। इस टूर्नामेंट में सरफ़राज़ ख़ान मुंबई की कप्तानी करेंगे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...