Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों के बीच विराट कोहली का दिखा हमशक्ल, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों के बीच विराट कोहली का दिखा हमशक्ल, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

Virat Kohli LookAlike In Bangladesh (Pic Source-X)

इस समय बांग्लादेश में काफी खराब स्थिति है। यही नहीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और वो सेना के हवाई जहाज से भारत के लिए रवाना हो चुकी है।

बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसा में करीब 100 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं। सोमवार को छात्रों ने ढाका तक मार्च निकालने का आह्वान किया था। मार्च का आह्वान ऐसे समय में किया गया, जब देश भर में कर्फ्यू लगा था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री शेख हसीना से इस्तीफे की मांग की जा रही थी। अपनी जान को बचाने के लिए प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पहले इस्तीफा दिया और फिर वो सेना के हेलीकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हो गई। हालांकि इन्हीं प्रदर्शनकारियों में एक ऐसे युवक को भी देखा गया जो काफी हद तक भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली जैसे दिख रहे थे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि एक प्रदर्शनकारी ने अपने दोस्त को कंधे पर उठाया हुआ है। उनका यही दोस्त काफी हद तक भारत के बल्लेबाज विराट कोहली जैसा दिख रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है। विराट कोहली की बात की जाए तो उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है और सोशल मीडिया पर भी उनके कई फैंस हैं।

यह रही वीडियो:

शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद वहां के आर्मी चीफ जनरल वकार-उज-जमान ने कहा है कि देश चलाने के लिए अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा। इससे देश में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।

विराट कोहली की बात की जाए तो अनुभवी बल्लेबाज इस समय श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज में भाग ले रहे हैं। अभी तक खेले गए दो मैच में विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं और उन्होंने पहले वनडे में 24 रन और दूसरे में 14 रन बनाए हैं। इस 3 मैच की वनडे सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है। इन दोनों टीमों के बीच खेले आ गया पहला वनडे मैच टाई पर समाप्त हुआ था जबकि दूसरा श्रीलंका ने 32 रनों से अपने नाम किया था।

अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे 7 अगस्त को खेला जाएगा। भले ही विराट कोहली अभी तक इस सीरीज में अपनी छाप ना छोड़ पाए हो लेकिन तीसरे वनडे में वो भारत की ओर से बड़ा स्कोर जरूर बनाना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...