Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश टीम को Rishabh Pant ने दिया फील्डिंग का ज्ञान, विरोधियों ने किया फिर वो ही काम

बांग्लादेश टीम को Rishabh Pant ने दिया फील्डिंग का ज्ञान, विरोधियों ने किया फिर वो ही काम

Rishabh Pant And Shanto (Image Credit- X)

काफी लंबे समय बाद Rishabh Pant ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है, जहां रेड बॉल क्रिकेट में एक बार फिर से पंत का मैदान पर अतरंगी अवतार देखने को मिला है। साथ ही उन्होंने 22 गज पर भी अपने बल्ले का पराक्राम दिखाया है, लेकिन इन सब के बीच उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी ज्यादा ही मजेदार है।

बांग्लादेश के गेंदबाजों की लगा दी क्लास

दूसरी ओर Rishabh Pant ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश के गेंदबाजों की क्लास लगा दी, इस दौरान पंत ने अपना शानदार शतक पूरा किया। जहां पंत के टेस्ट करियर का ये 6वां शतक है, साथ ही ये बल्लेबाज 109 रन बनाकर कैच आउट हो गया था। वहीं पंत की ये धाकड़ वापसी देख फैन्स हद से ज्यागा खुश हैं और उनका नाम सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। वहीं साल 2022 में पंत ने सड़क हादसे से पहले अपना आखिरी टेस्ट मैच भी बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

बीच मैच में Rishabh Pant करने लगे बांग्लादेश की कप्तानी

*अपनी बल्लेबाजी के दौरान Rishabh Pant ने किया बड़ा ही अतरंगी काम।
*जहां इस दौरान पंत ने बांग्लादेश की टीम को फील्डिंग सेट करने को बोला।
*पंत ने इस दौरान बोला की- भाई एक इधर आएगा, एक फील्डर इधर आएगा भाई ।
*जिसके बाद विरोधी कप्तान और गेंदबाज ने पंत के हिसाब से फील्डिंग भी सेट कर दी।

Rishabh Pant का ये वीडियो आपको काफी पसंद आएगा

ये शतक काफी राहत लेकर आया है विकेटकीपर पंत के लिए

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

गिल भी लौटे अपनी पुरानी लय में

पहली पारी में अश्विन के शतक के बाद पंत ने अपना शतक पूरा किया, वहीं अब पंत के बाद अब शुभमन गिल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने पंत के साथ मिलकर काफी तेज अंदाज में बल्लेबाजी की थी और उन्होंने बांग्लादेश के गेंदबाजों को दिन में तारे दिखाने का काम किया। इस सीरीज से पहले गिल ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो टेस्ट क्रिकेट में सभी की उम्मीदों पर खरा उतरना है।

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...