Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश टीम को फिर से दिन में तारे दिखाने के लिए तैयार हैं सर Jadeja, पोस्ट शेयर कर दी चेतावनी

बांग्लादेश टीम को फिर से दिन में तारे दिखाने के लिए तैयार हैं सर Jadeja पोस्ट शेयर कर दी चेतावनी

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

Ravindra Jadeja ने एक काफी लंबे ब्रेक के बाद टीम इंडिया में वापसी की थी, अपनी वापसी के साथ ही सर जडेजा ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश टीम के होश उड़ा दिए थे। वहीं अब टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है, उसके लिए भी जडेजा ने कड़ी तैयारी की है। साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बांग्लादेश टीम को डराने का काम भी इस खिलाड़ी ने कर दिया है।

जमकर बोला था Ravindra Jadeja का बल्ला

चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज फ्लॉप हो गए थे, जिसके बाद अश्विन के साथ मिलकर Ravindra Jadeja ने बल्लेबाजी में टीम इंडिया की लाज बचाई थी। इस दौरान जडेजा ने अश्विन के साथ मिलकर काफी बड़ी साझेदारी की थी, साथ ही ऑलराउंडर के बल्ले से 86 निकले थे। वहीं पहले टेस्ट मैच में जडेजा ने बांग्लादेश के खिलाफ कुल 5 विकेट भी अपने नाम किए थे और बता दिया था की टेस्ट क्रिकेट में वो किसी से कम नहीं है।

Ravindra Jadeja की ये तस्वीरें बांग्लादेश टीम को परेशान कर देगी!

*दूसरे टेस्ट मैच के लिए Ravindra Jadeja ने नेट्स में जमकर बहाया है पसीना।
*इस बीच ऑलराउंडर ने इंस्टाग्राम पर नेट सेशन की दो नई तस्वीरें की हैं पोस्ट।
*एक तस्वीर में जडेजा बल्ले के साथ नजर आए, दूसरी में गेंदबाजी कर रहे थे वो।
*बांग्लादेश के खिलाफ फिर से ऑलराउंड प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं जडेजा।

कानपुर से Ravindra Jadeja की कुछ नई तस्वीरें

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

एक नजर टीम इंडिया के अभ्यास सत्र वाले वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कौन था पहले चेन्नई टेस्ट में मैन ऑफ द मैच?

टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच चौथे दिन ही जीत लिया था, वहीं इस मैच में पंत और गिल के अलावा अश्विन का भी शतक आया था। साथ ही इस दौरान अश्विन ने बांग्ला टीम के 6 बल्लेबाजों को भी आउट किया था, जिसके बाद उनको मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला था। वहीं चेन्नई का मैदान अश्विन का घरेलू मैदान है, ऐसे में उनका पूरा परिवार ये टेस्ट मैच देखने को पहुंचा था।

यह भी पढ़े:- IND vs BAN 2nd Test Weather Update: भारत-बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच रद्द?

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप 2027 से पहले PCB ने लॉन्च किया नया वनडे टूर्नामेंट

PCB (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए नए कार्यक्रम का ऐलान किया है। बोर्ड ने 2027 वनडे विश्व कप की...

जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े ये 2 बड़े रिकाॅर्ड, तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी प्रतिभा का परिचय करवा दिया। जिम्बाब्वे के...

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत

IPL founder Lalit Modi (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई...

भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार अफगानिस्तान, दिल्ली में खेलेगी अपनी ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज

T20I series(Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है,...