Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में मिली हार के बाद रमीज राजा ने पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाजों को लगाई जमकर फटकार

बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में मिली हार के बाद रमीज राजा ने पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाजों को लगाई जमकर फटकार

Ramiz Raja. (Photo by ARIF ALI/AFP via Getty Images)

पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली 10 विकेट की हार से पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन से नाखुश है। बता दें, रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम के गेंदबाज भी इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे।

यह टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की पहली जीत है। रमीज राजा इस बात से काफी निराश है कि पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज पूरे टेस्ट मैच में अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी नहीं कर पाए थे और यही वजह है कि मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में दबाव बनाने में नाकाम रही।

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी को 6 विकेट पर 448 रन पर घोषित किया था। इसके बाद बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम की 191 रनों की बहुमूल्य पारी की बदौलत 565 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान अपनी दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउट हो गया। 30 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश ने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।

अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रमीज राजा ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि, ‘तेज गेंदबाजों की Reputation खत्म हो चुकी है। यह गिरावट एशिया कप के दौरान ही शुरू हो गई थी। ऐसा हमने भारत के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान देखा। जहां बाकी तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही थी वही हमारे टीम के गेंदबाजों ने विरोधी टीम के खिलाफ काफी रन लुटाए।’

सभी तेज गेंदबाजों की गति कम हो गई है: रमीज राजा

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘सभी खिलाड़ियों की गति कम हो गई है और यह उनकी कला बिल्कुल भी नहीं है। बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाजों ने काफी आक्रामकता से गेंदबाजी की और हमारी टीम के गेंदबाज विकेट लेने को देख रहे थे। इसी वजह से हम अपनी पहली पारी के बाद मैच में पकड़ नहीं बना पाए।’

दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 30 अगस्त से शुरू होगा।

আরো ताजा खबर

“कमबैक किंग नहीं, टीम में पक्की जगह चाहिए…” – T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद रवि बिश्नोई ने बताया अपना अल्टीमेट टारगेट

Ravi Bishnoi reveals his ultimate target after T20 World Cup 2026 snub (image via getty) भारत के लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई अपने रुक-रुक कर चलने वाले इंटरनेशनल करियर में सिर्फ ‘वापसी...

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...