Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को देख दंग रह गए हैं केविन पीटरसन

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को देख दंग रह गए हैं केविन पीटरसन

Kevin Pietersen (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर सवाल उठाए हैं। बता दें, रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया। इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम है।

यह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश की पहली जीत है। इससे पहले बांग्लादेश ने टेस्ट में पाकिस्तान को कभी नहीं हराया है। केविन पीटरसन के मुताबिक उन्हें यह उम्मीद थी कि पाकिस्तान के बल्लेबाज बांग्लादेश से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेंगे क्योंकि उनके पास पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का काफी अनुभव रहा है।

केविन पीटरसन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया कि, ‘पाकिस्तान में क्रिकेट को क्या हुआ है? जब मैं पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहा था तो इस लीग का स्टैंडर्ड बहुत ही ऊपर था। खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी पर काफी काम किया था और युवा खिलाड़ियों ने भी अपना जादू दुनिया के सामने रखा था। हालांकि इस समय वहां क्या हो रहा है इसका कोई भी अंदाजा नहीं है।’

यह रहा केविन पीटरसन का ट्वीट:

पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज केविन पीटरसन पाकिस्तान सुपर लीग की ओर से 2016 से 2018 तक तीन सीजन में भाग ले चुके हैं। उनका प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में भी काफी अच्छा रहा है। सिर्फ केविन पीटरसन ही नहीं बल्कि दुनियाभर के तमाम पूर्व क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई है। यही नहीं उन्होंने बांग्लादेश टीम की भी जमकर प्रशंसा की है।

बांग्लादेश को पहला टेस्ट जीतने के लिए 30 रनों की जरूरत थी और उन्होंने बिना विकेट खोए इस मैच को अपने नाम किया। बांग्लादेश के सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान को अगर इस टेस्ट सीरीज में बराबरी करनी है तो उन्हें दूसरे टेस्ट में जबरदस्त वापसी करनी होगी।

पाकिस्तान टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम भी इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे। टीम की ओर से बल्लेबाजी में मोहम्मद रिजवान और शकील ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई थी। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट 30 अगस्त से शुरू हो रहा है।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...