Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले बड़ी खुशखबरी आई सामने, रोहित ने चेपाॅक में आखिरी बार खेली थी कमाल की पारी 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम बहुत ही जल्द एक्शन में नजर आने वाली है। बता दें कि बांग्लादेश भारत दौरे पर आने वाली है। इस दौरे पर बांग्लादेश दो मैचों की टेस्ट सीरीज और उसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई के एम चिदंबरम चेपाॅक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी ही खुशी की खबर सामने आई है। बता दें कि टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम की कमान संभालने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने, इस मैदान पर आखिरी बार शानदार पारी खेली थी।

रोहित ने चेपाॅक में खेली थी आखिरी बार कमाल की पारी

बता दें कि भारत ने चेपाॅक स्टेडियम में साल 2021 में इंग्लैंड के भारत दौरे पर आयोजित टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला था। इस मैच की पहली पारी में रोहित ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 231 गेंदों में 161 रनों की शानदार पारी खेली थी। रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान 18 चौके और 2 छक्के लगाए थे।

रोहित की इस पारी के दम पर भारत ने पहली पारी में 329 रनों का स्कोर बनाया था, और मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 317 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। तो वहीं अब कुछ ऐसा ही प्रदर्शन रोहित बांग्लादेश के खिलाफ चेपाॅक में होने वाले पहले टेस्ट मैच में करना चाहेंगे।

Rohit Sharma scored a fantastic 161 runs against England when India played a Test last time at Chepauk 👊

– India will kick start their home season at Chepauk on the 19th. pic.twitter.com/tOQbjEx1kO

— Johns. (@CricCrazyJohns) September 11, 2024

बांग्लादेश के भारत दौरे का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 19-23 सितंबर: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

दूसरा टेस्ट 27 सितंबर-1 अक्टूबर:  ग्रीन पार्क, कानपुर

पहला टी20 6 अक्टूबर: न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम, ग्वालियर

दूसरा टी20 9 अक्टूबर: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

तीसरा टी20 12 अक्टूबर: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

हालांकि, देखने लायक बात होगी कि पाकिस्तान को उसी के घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हराने के बाद बांग्लादेश, भारत के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ हासिल की बड़ी उपलब्धि

Tilak Varma Surpasses MS Dhoni, Suresh Raina To Achieve Massive India Milestone (image via X) भारतीय बल्लेबाज और टी20आई उप-कप्तान तिलक वर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में एक बड़ी उपलब्धि...

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ZIM vs IND, 3rd T20I: Match Preview (image via X) रविवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20आई मैच...

26 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...