Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रविचंद्रन अश्विन के ऑलराउंड प्रदर्शन को देख रमीज राजा ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

R Ashwin (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन की जमकर प्रशंसा की है। रमीज राजा के मुताबिक रविचंद्रन अश्विन ने अपने क्रिकेटिंग करियर में कई शानदार उपलब्धियां हासिल की है लेकिन उन्होंने इसको सेलिब्रेट उतना नहीं किया है।

बता दें कि, हाल ही में रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैच की टेस्ट सीरीज में बहुमूल्य ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। यही नहीं रविचंद्रन अश्विन ने इस सीरीज के दौरान 11वीं बार प्लेयर ऑफ़ द सीरीज अवार्ड टेस्ट फॉर्मेट में अपने नाम किया। इसी के साथ श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के साथ उन्होंने सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड अपने नाम करने की शानदार उपलब्धि हासिल की है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक रमीज राजा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘रविचंद्रन अश्विन ने एक ऑलराउंडर के रूप में जितना सेलिब्रेट करना था उतना नहीं किया। अगर आप उनके रिकॉर्ड को देखें तो वो किसी से भी काम नहीं है। वो कोई नॉनसेंस खिलाड़ी नहीं है। सभी लोग उनकी काफी प्रशंसा करते हैं। अश्विन के साथ सबसे बड़ी बात यह है कि जब वो टीम से बाहर रहते हैं या 12वें खिलाड़ी के रूप में रहते हैं तो उन्हें कभी भी नाराज नहीं देखा जाता है। वो टीम की परिस्थिति को भी समझते हैं और अपनी जिम्मेदारी को भी।

जब भी अश्विन को मौका मिलता है खेलने का उनका प्रदर्शन हमेशा ही जबरदस्त रहता है और उनसे हमें काफी कुछ सीखना चाहिए। अनुभवी खिलाड़ी के पास क्रिकेट का काफी ज्ञान है।’

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने रविचंद्रन अश्विन का उदाहरण दिया

रमीज राजा ने आगे कहा कि, ‘हमने अश्विन और जडेजा को देखा है कि कैसे उन्होंने अपने खेल को और बेहतर किया है। पाकिस्तान में खिलाड़ी प्रदर्शन करते हैं और फिर उनके फॉर्म में गिरावट देखने को मिलती है। हमारे पास ऐसे कई उदाहरण है लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सफलता की कहानी बहुत ही अलग है। उन्हें यह बात काफी अच्छी तरह से पता है कि बेंच में बैठने के लिए भी ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो उन्हें चैलेंज कर सकते हैं।’

रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में सिर्फ गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक भी जड़ा था।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड बनाम भारत वनडे सीरीज के बाद, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, देखें वायरल वीडियो 

Virat Kohli and Anushka Sharma (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ हाल में तीन मैचों की वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद, अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली वृंदावन...

‘उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, यह क्रिकेट का हिस्सा है’ – बेंच पर बिठाए जाने पर वैभव सूर्यवंशी का बयान

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Silence on Being Benched (image via BCCI/X) भारत के टी20आई मैचों के दौरान प्लेइंग XI में शामिल न किए जाने को लेकर हुई बहस के बाद वैभव...

ZIM vs IND: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, मधेवेरे और न्यामहुरी की हुई वापसी

ZIM vs IND: Zimbabwe Bring Back Madhevere and Nyamhuri for India T20I Series (image via getty) जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 23 जुलाई से भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की...

रवि शास्त्री ने चुनी ICC CWC 2027 के लिए भारतीय टीम, 4 चौंकाने वाले नामों ने खींचा ध्यान

Ravi Shastri Outlines India’s Ideal 15-Man Squad for the 2027 ODI World Cup (image via getty) भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के...