Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले किंग कोहली ने बुमराह और रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ नेट्स में जमकर किया अभ्यास

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले किंग कोहली ने बुमराह और रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ नेट्स में जमकर किया अभ्यास

Virat Kohli (Pic Source-X)

टीम इंडिया को अब बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से चेन्नई में हो रही है। आगामी टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। इस टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को नेट्स में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए देखा गया।

बता दें, श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे। बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में अनुभवी बल्लेबाज अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। विराट कोहली के अलावा यशस्वी जायसवाल को भी जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया। यशस्वी जायसवाल के ऊपर भी तमाम फैंस की निगाहें जरूर होगी।

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को स्पिनर्स के खिलाफ जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि चेन्नई में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है और बांग्लादेश के पास काफी भारी स्पिन गेंदबाजी अटैक है।

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी चेन्नई में जमकर अभ्यास किया है। रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज ने भी इसमें भाग लिया। भारत को उनके घर में हराना इतना आसान नहीं होगा और यह बात बांग्लादेश को भी काफी अच्छी तरह से पता होगी।

बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ जीती है टेस्ट सीरीज

बता दें कि, बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। इस टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। अब बांग्लादेश टीम का अगला लक्ष्य यही होगा कि वो टीम इंडिया को उनके ही घर में मात दे।

जहां एक तरफ इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट चेन्नई में खेला जाएगा वहीं दूसरी और दूसरा टेस्ट कानपुर में होगा। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...

SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान, एक हास्यास्पद घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।...

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...