Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: क्या अक्षर पटेल चेन्नई टेस्ट में नहीं खेलेंगे? अनुभवी ऑलराउंडर को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

IND vs BAN: क्या अक्षर पटेल चेन्नई टेस्ट में नहीं खेलेंगे? अनुभवी ऑलराउंडर को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

Axar Patel. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग XI को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।

इस बीच ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि पहले टेस्ट के भारतीय प्लेइंग XI में अक्षर पटेल को शामिल नहीं किया जा सकता है। दरअसल, भारत के कप्तान रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर टीम के लाइनअप को सीरीज से पहले पूरी तरह से बदलना चाहते हैं।

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। मेजबान की टीम में चार स्पिनर्स है। ये चार स्पिनर हैं अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को चेन्नई टेस्ट में खेलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, टीम में तीसरे स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।

चेन्नई टेस्ट से पहले अक्षर पटेल को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई सामने

बता दें कि, रविचंद्रन अश्विन का होमटाउन चेन्नई है। उन्हें यहां की पिच के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है और यही वजह है कि अश्विन को पहले टेस्ट की प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है। यही नहीं रवींद्र जडेजा के पास भी इस वेन्यू पर खेलने का काफी अनुभव है और साथ ही वो गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग से भी भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

भारतीय टीम को इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा एक मुख्य स्पिनर की बेहद जरूरत होगी, जिसके लिए कुलदीप परफेक्ट खिलाड़ी हैं। हालांकि, अक्षर पटेल का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में काफी अच्छा रहा है। दलीप ट्रॉफी 2024 में उन्होंने इंडिया D की ओर से खेलते हुए इंडिया C के खिलाफ 86 रन और 28 रनों की पारी खेली थी।

यही नहीं अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। गौतम गंभीर के लिए यह फैसला लेना बहुत ही मुश्किल होगा कि पहले टेस्ट में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव में से किसको भारतीय प्लेइंग XI में शामिल किया जाए।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...