Skip to main content

ताजा खबर

“बहुत आराम मिला है…”, रोहित, विराट और बुमराह को दलीप ट्रॉफी से रेस्ट दिये जाने पर भड़के संजय मांजरेकर

Virat Kohli, Jasprit Bumrah, Rohit Sharma & Sanja Manjrekar (Photo Source: Getty Images)

दलीप ट्रॉफी 2024, 5 सितंबर से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को छोड़कर सभी बड़े सितारे खेलते हुए नजर आने वाले हैं। शुरुआत में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थी कि ये तीनों खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे, क्योंकि बीसीसीआई ने पहले ही चेतावनी दी है कि अगर नेशनल टीम के खिलाड़ी फ्री हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना पड़ेगा।

चयनकर्ताओं ने लेकिन रोहित शर्मा, विराट कोहली और बुमराह को दलीप ट्रॉफी के लिए नहीं चुना, इस बात से काफी सारे दिग्गज खिलाड़ी हैरान है। इस बीच, क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भी खिलाड़ियों को आराम दिये जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

संजय मांजरेकर ने किया ऐसा ट्वीट

संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर बताया कि भारत ने पिछले पांच सालों में 249 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। हालांकि, रोहित, कोहली और बुमराह ने इनमें से क्रमशः 59%, 61% और 34% मैच ही खेले हैं। मांजरेकर का मानना है कि तीनों खिलाड़ियों को काफी आराम मिला है। ऐसे में तीनों को दलीप ट्रॉफी के लिए चुना जाना चाहिए था।

भारत ने पिछले 5 सालों में 249 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। रोहित ने उनमें से केवल 59% मैच खेले हैं। विराट ने 61% और बुमराह ने 34% मैच खेले हैं। मैं उन्हें भारत के उ खिलाड़ियों के रूप में देखता हूं, जिन्हें बहुत आराम दिया गया है, उन्हें दलीप ट्रॉफी के लिए चुना जा सकता था।

रोहित शर्मा और विराट कोहली आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। अब दोनों खिलाड़ी सीधा बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे, जो 19 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद लंबे ब्रेक पर है। वह सीधा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से ही वापसी करेंगे।

रवींद्र जडेजा को बीसीसीआई ने किया रिलीज

बीसीसीआई ने 27 अगस्त, को दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड के लिए टीमों में कुछ बदलाव की घोषणा की। बोर्ड ने रवींद्र जडेजा को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया है, जिसका कारण नहीं बताया गया है। वहीं, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक बीमार रहने के कारण पहले राउंड से बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद नवदीप सैनी और गौरव यादव को स्क्वॉड में जगह मिली है।

আরো ताजा खबर

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...