Skip to main content

ताजा खबर

“बहुत अच्छे ICC, 10 घंंटे का खेल बाकी…”- WTC अंक काटने पर बुरी तरह भड़के बेन स्टोक्स

“बहुत अच्छे ICC, 10 घंंटे का खेल बाकी…”- WTC अंक काटने पर बुरी तरह भड़के बेन स्टोक्स

Ben Stokes (Photo Source: Getty Images)

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेगले ओवल में खेला गया था, जिसमें बेन स्टोक्स एंड कंपनी ने 8 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच के बाद आईसीसी ने दोनों टीमों पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना ठोका, दोनों ही टीमें तय समय में अपने कोटे के ओवर नहीं फेंक पाई थी।

मैच रेफरी ने दोनों टीमों पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में से तीन अंक भी काट दिए। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स इस चीज से आगबबूला हो गए हैं, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ICC पर निशाना साधा है।

बेन स्टोक्स ने इंस्टा स्टोरी पर लिखी यह बात

बेन स्टोक्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक न्यूज को पोस्ट किया है, जिसमें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के WTC अंक काटे जाने की खबर छपी है। इसके कैप्शन में इंग्लिश कप्तान ने लिखा,

बहुत अच्छे, आईसीसी। 10 घंटे का खेल बाकी रहते ही खेल खत्म कर दिया (Good on You ICC, Finished the game with 10 hours of play still left)

“बहुत अच्छे ICC, 10 घंंटे का खेल बाकी…”- WTC अंक काटने पर बुरी तरह भड़के बेन स्टोक्स

Ben Stokes Instagram Story

बता दें, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों टीमों के कप्तान बेन स्टोक्स और टॉम लैथम ने चार्जेस को स्वीकार कर लिया था, जिससे कोई फॉर्मल सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन अब स्टोक्स के मौजूदा बयान ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है।

क्राइस्टचर्च में मैच के बाद न्यूजीलैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में 69 पॉइंट्स, 47.92 PCT के साथ पांचवें और इंग्लैंड 102 पॉइंट्स, 42.50 PCT के साथ छठे स्थान पर है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग XI का ऐलान

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने इस टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। टीम ने एक भी बदलाव नहीं किया है।

इंग्लैंड की प्लेइंग XI- जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, ओली पोप (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, शोएब बशीर

আরো ताजा खबर

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती...