Skip to main content

ताजा खबर

बस कुछ ही घंटों का है इंतजार, फिर शुरू हो जाएगा दिग्गजों के बीच BGT के लिए वार

Pat Cummins And Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

BGT यानी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर फैन्स के साथ-साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों में भी गजब का उत्साह है, साथ ही पहले टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें नेट्स में लगातार पसीना बहा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों टीमों के कप्तान की एक तस्वीर सामने आई है, जो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गई है।

जसप्रीत बुमराह करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी

दूसरी ओर रोहित शर्मा अभी तक टीम इंडिया के साथ नहीं जुड़े हैं और वो अभी भारत में ही मौजूद हैं। ऐसे में BGT के पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह करेंगे, जिसे लेकर हाल ही में उन्होंने एक बयान भी दिया है। वहीं मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए बुमराह ने कहा कि-टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है, मेरा अपना तरीका है विराट अलग थे रोहित अलग हैं और मेरा अपना तरीका है।

BGT के आगाज से पहले स्पेशल तस्वीर आई सामने

*22 तारीख से शुरू होगा टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच।
*उससे पहले दोनों टीमों के कप्तान की एक तस्वीर हो रही है काफी वायरल।
*पैट कमिंस और जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ करवाया फोटोशूट।
*BGT को अपने सामने देख काफी ज्यादा खुश और उत्साहित दिखे दोनों कप्तान।

ICC ने शेयर की BGT से जुड़ी दोनों कप्तानों की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

एक नजर डालते हैं इस तस्वीर पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

रवि शास्त्री ने टीम इंंडिया के युवा खिलाड़ी की तारीफ

दूसरी ओऱ टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच Ravi Shastri ने एक बयान दिया था, जो टीम के युवा खिलाड़ी Dhruv Jurel से जुड़ा था। अपने बयान में रवि शास्त्री ने कहा था कि- मुझे ध्रुव जुरेल का Temperament काफी ज्यादा ही पसंद आता है, जब टीम मुश्किल में होती है तो जुरेल काफी शांत तरीसे से खेलते हैं और दबाव में वो काफी शानदार खेल दिखाते हैं। आगे शास्त्री ने बोला था कि- दबाव में कई खिलाड़ी गड़बड़ कर जाते हैं, लेकिन जुरेल के मामले में उनका Temperament काफी ज्यादा अलग होता है और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने काफी दमदार प्रदर्शन किया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 में पहुंचा ‘विजय फीवर’! वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी के बाद किया विजय स्टाइल सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026, PBKS vs RCB: Venkatesh Iyer (image via X) रविवार (17 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में क्रिकेट और पॉप कल्चर का शानदार मेल देखने...

IPL में ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर लगेगा प्रतिबंध! पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की BCCI से बड़ी अपील

‘Chit Celebration’ to be Banned in IPL! Former Indian Batsman Makes Major Appeal to BCCI (image via X) आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों के अनोखे सेलिब्रेशन लगातार चर्चा में बने हुए...

IPL 2026 टिकट घोटाला: विराट कोहली के मैचों के लिए ब्लैक में बिके ₹80,000 के टिकट, DDCA अधिकारी के शामिल होने का शक

IPL Black Tickets (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के दौरान टिकटों की कालाबाजारी को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के...

17 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: वेंकटेश अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जिसके दम पर RCB ने पंजाब किंग्स को 223 रनों का लक्ष्य दिया रविवार (17...