Skip to main content

ताजा खबर

“बस आप सारों ने मिलकर, फुद्दू बनाया हुआ है”- शान मसूद की खराब कप्तानी को लेकर भड़के अहमद शहजाद

बस आप सारों ने मिलकर फुद्दू बनाया हुआ है- शान मसूद की खराब कप्तानी को लेकर भड़के अहमद शहजाद

Ahmad Shehzad & Shan Masood (Pic Source: X)

हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान को 10 विकेट से हार मिली। इस हर के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)  2023-24 पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान आठवें पायदान पर खिसक चुका है और फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुका है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसमें बांग्लादेश ने 1-0 से अजेय बढ़त बना ली है। वहीं पहला मैच हारने के बाद से कप्तान शान मसूद आलोचकों के निशाने पर हैं।

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने शान मसूद को खूब खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं और इन वीडियो में शान मसूद को निशाने पर लेते हुए काफी कुछ कहा है। अहमद शहजाद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर किया है और उसमें कहा, ‘सबसे बड़ी बात है कि आप बात कर भी सकते हैं, क्योंकि आपकी अपनी कोई परफॉर्मेंस ही नहीं है, आपकी बात सुनेगा कौन?

आपने पाकिस्तान के फैंस को पागल बनाया हुआ है- शान मसूद

2020 से लेकर अभी तक जब आपके आंकड़े निकाले हैं, तो कुल तीन पचास सामने आए हैं, वो भी पीछे ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में और आप पाकिस्तान टीम के कप्तान हैं। दुर्भाग्य से यह पाकिस्तान का हाल है। बस आप सारों ने मिलकर पाकिस्तान की आवाम को पागल बनाया हुआ है, फुद्दू बनाया हुआ है। अपनी-अपनी बारियां ले रहे हैं, अपनी बारी आ गई है, थोड़ी सी मैच्योरिटी दिखाइये।

अब आप अंडर-19 और अंडर-16 वाले शान मसूद नहीं रह गए हैं, आपको अगर मिल ही गई है पाकिस्तान टीम की कप्तानी, तो उसके कुछ सलीके हैं, वो ये हैं कि आप इस तरह की हरकतें नहीं कर सकते हैं, आप अभी तक यही चीजें कर रहे हैं कि आप आउट होकर आते हैं, और आप कहते हैं कि मैं आउट नहीं हूं, गली में खेल रहे हैं आप, कहां खेल रहे हैं?

आप अंडर-19 से यही करते आ रहे हैं, आपके बारे में ये मशहूर है, पूरे डोमेस्टिक क्रिकेट में कि आपने कभी आउट माना ही नहीं है। आप वही चीजें अभी भी कर रहे हैं, तो क्या करें आपका सिर्फ बोल्ड आउट मानें, किस तरह आउट करें आपको? फिर आपने टीम में अपने साथ उन्हीं लड़कों को रख दिया है, जो ग्रुपिंग करते हैं, जो पर्सनल माइलस्टोन के लिए खेलते हैं, किसी युवा को आपने मौका दिया?’

 

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...