Skip to main content

ताजा खबर

“बवाल मचाने का कोई मतलब नहीं है”- चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के पाकिस्तान आने पर बोले पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज

बवाल मचाने का कोई मतलब नहीं है- चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के पाकिस्तान आने पर बोले पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज
Champions trophy 2025 (Image Credit- Twitter X)

Saqlain Mushtaq reacts to Team India, Champion Trophy 2025: पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत के पाकिस्तान आने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अगले साल फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जाएगी। पाकिस्तान 1996 वनडे वर्ल्ड कप के बाद अपने पहले आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है, जो देश के क्रिकेट के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है।

इसको लेकर बीसीसीआई भी पहले ही साफ कर चुका है कि वो सरकार के अनुमति के बिना टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान नहीं भेजेगा। बीसीसीआई के इस फैसले से पाकिस्तानी फैंस के साथ-साथ वहां के कुछ पूर्व क्रिकेटरों को भी मिर्ची लगी है। अब पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के पाकिस्तान आने पर सकलैन मुश्ताक ने दिया बड़ा बयान

मुश्ताक का मानना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान आएगी या नहीं। उन्हें भरोसा है कि आईसीसी टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सही कदम उठाएगी। क्रिकेट पाकिस्तान ने सकलैन मुश्ताक के हवाले से कहा, ‘सिंपल सी बात है कि अगर भारत आना चाहता है, तो आ सकता है।

यदि वे नहीं आना चाहते, तो कोई बात नहीं। इस बारे में बवाल मचाने का कोई मतलब नहीं है। इससे कोई भी पक्ष अच्छा या बुरा नहीं हो जाएगा। यह आईसीसी का इवेंट है और वे इस मामले पर गौर करेंगे, जैसा कि उन्हें करना चाहिए।’

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 की मेजबानी भी पाकिस्तान को मिली थी। लेकिन टीम इंडिया ने टूर्नामेंट खेलने के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था। इसके बाद टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था, जिसके तहत श्रीलंका को भी टूर्नामेंट का सह-मेजबान बनाया गया था। टीम इंडिया ने अपनी सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले थे।

बीसीसीआई ने आईसीसी के सामने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को भी हाइब्रिड मॉडल के तहत करवाने का प्रस्ताव रखा है। अगर ऐसा होता है, तो भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका या फिर यूएई में खेलेगी।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...