Skip to main content

ताजा खबर

Champions Trophy 2025: जय शाह ने चैंपियंस ट्रॉफी के मद्देनजर पाकिस्तान को दी बड़ी खुशखबरी

Champions Trophy 2025: जय शाह ने चैंपियंस ट्रॉफी के मद्देनजर पाकिस्तान को दी बड़ी खुशखबरी

Jay Shah (Image Credit- Twitter X)

Champions Trophy 2025 Latest Update: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान करेगा। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान जाएगी या नहीं। इस बात को लेकर पाकिस्तान कई दिनों से घबराया हुआ है। लेकिन अब बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को खुशखबरी दी है।

जय शाह की अध्यक्षता वाली ICC समिति ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान के बजट को मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान अगले साल 2025 की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आईसीसी ने पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए करीब 70 मिलियन डॉलर ( 7 करोड़ डॉलर-586 करोड़ रुपये) के बजट को मंजूरी दे दी है।

सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई सचिव जय शाह की अध्यक्षता वाली आईसीसी की वित्त और वाणिज्य समिति (ICC’s Finance and Commerce Committee) ने बजट को मंजूरी दे दी है। इस टूर्नामेंट का कुल बजट लगभग 70 मिलियन डॉलर है, जबकि बाकी खर्चों के लिए केवल 45 लाख डॉलर रखे गए हैं।

ICC Annual Meeting

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025 ) की मेजबानी करने और भारत को पाकिस्तान में आमंत्रित करने के लिए बेताब है। पाकिस्तान ने इस मेगा टूर्नामेंट के लिए ड्राफ्ट शेड्यूल आईसीसी को सौंप दिया है। इसमें कहा गया है कि भारत के सभी मैच लाहौर में होंगे।

लेकिन टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने के मुद्दे पर ICC और BCCI चुप हैं। कोलंबो में हुई सालाना बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। क्या टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर जाएगी इस बात पर अभी भी संदेह है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चुप्पी साधी 

भारत के पाकिस्तान दौरे पर पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने ऑफिस और सहकर्मियों को सलाह दी है कि वे टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी में भेजने के बीसीसीआई के फैसले पर कोई बयान न दें।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी प्रमुख और अन्य अधिकारियों ने इस मामले पर यह योजना बनाई है और निर्णय लिया गया कि मामला आईसीसी पर छोड़ दिया जाना चाहिए।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: टर्निंग पिचों से निपटने की तैयारी! टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड के साथ जाएंगे 4 स्पेशलिस्ट स्पिनर्स

SL vs IND: India Take Four Specialist Net Bowlers to Sri Lanka Ahead of Test Series (image via X) भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज...

मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में सुपरबाइक दौड़ाते नजर आए एमएस धोनी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

MS Dhoni races superbike at Chennai circuit (image via X) 3 अगस्त, सोमवार को चेन्नई के पास इरुंगट्टुकोट्टई में मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर सुपरबाइक चलाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के...

IPL 2027: क्या लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करेंगे एडेन मार्करम? जानें खिलाड़ी ने क्या कहा

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2027 का क्रिकेट फैंस इस समय बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं, हाल में ही सभी 10 फ्रेंचाइजियों से कुछ बड़े...

‘इसका लंबे समय से इंतजार था’ – 20 साल से अधिक समय बाद अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप की वापसी पर ग्रेम स्मिथ ने जताई खुशी

Graeme Smith Welcomes the Return of Men’s ODI World Cup to Africa After 24 Years (image via X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आईसीसी हॉल ऑफ फेमर ग्रेम स्मिथ...