Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X)

आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें सीजन में भी इम्पैक्ट प्लेयर नियम जारी रहेगा। हाल में ही आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल से इसको लेकर पुख्ता जानकारी मिली है। बता दें कि आईपीएल 2027 का प्लेयर ऑक्शन अगले महीने 16 दिसंबर को गोवा में होने वाला है। तो वहीं, खिलाड़ियों को रिटेन-रिलीज करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर तक है।

हालांकि, इम्पैक्ट प्लेयर नियम के जारी रहने को लेकर फ्रेंचाइजी को अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं भेजी गई है, लेकिन नीलामी की योजना बनाने में शामिल लोगों का मानना ​​है कि यह नियम लागू रहेगा।

गौरतलब है कि IPL गवर्निंग काउंसिल ने अगस्त 2026 में इस नियम पर फ्रेंचाइजी की राय मांगी थी। जहां कमर्शियल स्टेकहोल्डर्स ने इसे जारी रखने का समर्थन किया, वहीं कई क्रिकेटरों ने दबी जुबान में अपनी चिंताएं जताईं। मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद, अब यह तय हो गया है कि इस नियम को कम से कम एक और सीजन के लिए बरकरार रखा जाएगा।

सोर्स ने दी जानकारी

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल से जुड़े एक सोर्स ने नाम ना उजागर करने की शर्त पर हिंदुस्तान टाइम्स को बताया “कम से कम चार टीमों ने आईपीएल को सूचित किया था कि इस नियम को इतनी देर से वापस लेने से उनकी रणनीति पर काफी असर पड़ेगा। अगला सीजन मेगा ऑक्शन साइकल से पहले आखिरी होगा और अब नियमों में बदलाव टीमों के लिए बहुत देर हो चुकी होगी। इसमें किसी भी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है।”

गौरतलब है कि इस इम्पैक्ट प्लेयर नियम को सबसे पहले बीसीसीआई ने 2022-23 के दौरान हुई सैयदा मुश्ताक अली ट्राॅफी में ट्रायल के तौर पर इस्तेमाल किया था। ठीक इसके बाद हुए आईपीएल 2023 में भी इस नियम को इस्तेमाल करने की अनुमति मिली।

तो वहीं, इस नियम का असर खेल पर देखने को मिला। साल 2022 से पहले हुए 15 आईपीएल सीजन में सभी टीमों ने सिर्फ 133 बार 200 रनों के आंकड़े को पार किया। लेकिन, पिछले चार सालों में इस नियम की वजह से टीमों ने मिलाकर 195 बार 200 से ज्यादा का टोटल बना दिया है। इस नियम की वजह से गेंदबाजों की भूमिका टीमों में सीमित हो गई है।

ये भी पढ़ें – सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...