Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर, विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में दिल्ली को मिली VHT में करारी हार, उड़ीसा ने 79 रनों से हराया

बड़ी खबर, विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में दिल्ली को मिली VHT में करारी हार, उड़ीसा ने 79 रनों से हराया

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

जारी विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 के राउंड तीन में दिल्ली क्रिकेट टीम को उड़ीसा के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि इस मुकाबले में अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली हिस्सा नहीं ले रहे थे, जिस वजह से यह मुकाबला और ज्यादा चर्चा का केंद्र बना।

इससे पहले कोहली ने जिन दो मैचों में दिल्ली के लिए खेला, उसमें टीम ने बेहतरीन जीत हासिल की। करीब 10 साल बाद लिस्ट ए क्रिकेट में वापसी पर 37 वर्षीय कोहली ने 59वीं लिस्ट ए सेंचुरी जड़ते हुए टीम को एक आंध्र प्रदेश के खिलाफ आसान जीत दिलाई। इसके बाद दूसरे विकेट मुकाबले में दिल्ली के लिए कोहली ने 77 रनों की पारी खेली व गुजरात के खिलाफ टीम को एक और आसान जीत दिलाई।

दोनों ही मैचों में विराट कोहली को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, अब वह जब मुकाबले नहीं खेले, तो दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इससे विराट कोहली की लक्ष्य का पीछा करते हुए अहमियत साफ झलकती है कि आखिर क्यों उन्होंने माॅर्डन डे क्रिकेट का चेज मास्टर कहा जाता है।

दिल्ली बनाम उड़ीस मैच का हाल

मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो यह मैच केएससीए के अलूर स्थित ग्राउंड 3 पर खेला गया। मुकाबले में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद उड़ीसा ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 272 रन बनाए।

लेकिन जब दिल्ली की टीम उड़ीसा से मिले 273 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। प्रियांश आर्य (5), नीतीश राणा (2) और कप्तान ऋषभ पंत (24) जैसे स्थापित बल्लेबाज मुकाबले में फेल साबित हुए। पूरी टीम 42.3 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद महज 193 रनों पर सिमट गई।

खैर, अब इस हार के बाद संभावना है कि दिल्ली के लिए 6 जनवरी को विराट कोहली रेलवे के खिलाफ एक मैच खेलते हुए नजर आएं। इसके बाद वह न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे। रेलवे के खिलाफ मैच खेलने को लेकर हाल में ही डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने पुष्टि की है।

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ T20 WC मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भरी हुंकार, कहा ‘वे दबाव में है और हम उनकी मुश्किलें बढ़ाने को तैयार’

Sophie Molineux (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक कुछ रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। ग्रुप बी से इंग्लैंड 8...

IRE vs IND 2026: दूसरे टी20 में जीत के लिए टीम इंडिया को करने होंगे ये 3 बड़े बदलाव

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही...

IRE vs IND 2026: दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों मिलना चाहिए? जानिए 3 बड़ी वजह

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन की अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने टीम...

IRE vs IND 2026: भारत की हार पर इरफान पठान हैरान, बोले ‘सोचा नहीं था ऐसा स्कोर देखने को मिलेगा’

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) बेलफास्ट मैदान पर खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने इतिहास रच दिया। मेजबान टीम ने भारत को 34 रन से हराकर...