

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि टीम के पूर्व कप्तान व अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को बीसीसीआई द्वारा पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा का सेलेक्शन अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए हुआ था, लेकिन उनका खेलना पूरी तरह से मैच फिटनेस पर निर्भर था। इसको लेकर हिटमैन रोहित कुछ समय पहले बीसीसीआई के बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) भी पहुंचे थे। लेकिन, अब रोहित को बीसीसीआई से फिटनेस के मामले में ग्रीन सिग्नल मिल गया है। अब वह 13 जून से शुरू हो रही वनडे सीरीज में टीम इंडिया के लिए एक्शन में नजर आएंगे।
दूसरी ओर, रोहित शर्मा से पहले बीसीसीआई ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी मैच फिटनेस को लेकर हरी झंडी मिल गई है। रोहित और हार्दिक का चयन, अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए मैच फिटनेस पर निर्भर था, क्योंकि दोनों को आईपीएल 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए हल्की इंजरी का सामना करना पड़ा था।
हालांकि, अब जबकि एपेक्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा दोनों को फिट घोषित कर दिया है, तो उनके खेलने में कोई भी परेशानी नहीं होने वाली है। देखने लायक बात होगी कि रोहित शर्मा इस वनडे सीरीज में बल्ले से कैसा खेल दिखाते हैं?
साथ ही बता दें इस सीरीज से अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में शामिल किया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे
‘लोग मुझ पर विश्वास नहीं करते’ Duleep Trophy में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने दिया चौंकाने वाला बयान
बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा
26 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
शरीफुल इस्लाम ने 143 साल बाद रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

