Skip to main content

ताजा खबर

बड़ा खुलासा: कोहली विराट ने बताई थी धोनी की यह कमजोरी, जिसके बाद यश दयाल को मिला था विकेट

बड़ा खुलासा: कोहली विराट ने बताई थी धोनी की यह कमजोरी, जिसके बाद यश दयाल को मिला था विकेट

RCB vs CSK Last Over (Photo Source: IPL/BCCI)

18 मई 2024 को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मैच को कोई भी CSK और RCB फैन कभी नहीं भूलेगा। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 218 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK की टीम लड़खड़ाते हुए भी 19 ओवर में 184 रन बना सकी।

आखिरी ओवर में सीएसके मुश्किल स्थिति में थी और उसे जीत के लिए 35 रनों की जरूरत थी। लेकिन सबसे खास बात यह थी कि अगर चेन्नई की टीम 17 रनों से हार भी जाती तो भी वह प्ले-ऑफ दौर में पहुंच सकती थी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 18 रन से चेन्नई सुपर किंग्स को हराना था, तभी वह प्लेऑफ में पहुंच सकती थी।

आखिरी ओवर की पहली गेंद का सामना धोनी कर रहे थे और उन्हें गेंदबाजी RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल करने वाले थे। आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर धोनी ने एक लंबा छक्का लगाया और यह देखकर यश दयाल घबरा गए। धोनी इस मैच को पूरी तरह से टीम के पक्ष में पलट रहे थे लेकिन फॉर्म में चल रहे धोनी को यश दयाल ने आउट कर दिया।

इस आर्टिकल में हम इसी बारे में बात करने जा रहे हैं और यह भी बताएंगे कि वह विराट कोहली थे जिसके वजह से धोनी का विकेट मिल पाया। इस बारे में उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बात की।

धोनी का विकेट लेने के लिए विराट कोहली ने दिए यश दयाल को टिप्स

“पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद विराट कोहली मेरे पास आए और मुझसे बात करके मुझे शांत किया जिससे मुझे काफी मदद मिली। उसके बाद उन्होंने बोला अगर तुम धोनी को तेज गेंद डालोगे तो वह छक्के मार देंगे। इसलिए ज्यादा स्पीड मत इस्तेमाल करो।”

इस घटना के बाद यश दयाल ने दूसरी ही गेंद पर धोनी का विकेट ले लिया। इसके बाद सीएसके ने सिर्फ एक रन और बनाया और RCB 27 रन से मैच जीतकर प्ले-ऑफ दौर में पहुंच गई।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: दूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए रखा 193 रनों का लक्ष्य, सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी 

ZIM vs IND (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार को हरारे...

26 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ZIM vs IND, 3rd T20I: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, किए दो बदलाव; प्लेइंग XI पर डालें नजर हरारे स्पोर्ट्स क्लब...

ZIM vs IND, 3rd T20I: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, किए दो बदलाव; प्लेइंग XI पर डालें नजर

ZIM vs IND, 3rd T20I: india opted to bat first (image via X) हरारे स्पोर्ट्स क्लब में रविवार, 26 जुलाई को खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी20आई मैच में...

SM Trends: 26 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कोर्टनी वॉल्श ने जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की टी20आई सीरीज के दौरान हरारे में भारत के युवा तेज गेंदबाजों...