Skip to main content

ताजा खबर

बंगाल टीम की करारी हार के बीच, टी20 क्रिकेट में Mohammed Shami ने लगाया खास “दोहरा” शतक

Mohammed Shami (Photo Source: Instagram)

Mohammed Shami कई सालों से टीम इंडिया के अलावा अपनी घरेलू टीम और IPL टीमों के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, इसी कड़ी में अब शमी ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। वहीं इस रिकॉर्ड को बनाते ही शमी की एक खास लिस्ट में भी एंट्री हो गई है, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

Mohammed Shami की टीम को मिली करारी हार

एक तरफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Mohammed Shami ने कमाल की गेंदबाजी की थी, दूसरी तरफ उनकी बंगाल टीम को Quarter final करारी हार का सामना करना पड़ा। जहां इस Quarter final मैच में Baroda टीम ने बंगाल को मात दी और सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली, वहीं बंगाल टीम का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया।

टी20 क्रिकेट में Mohammed Shami ने बनाया नया रिकॉर्ड

*रफ्तार के सौदागर Mohammed Shami ने 22 गज पर बड़ा मुकाम किया हासिल।
*तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने का किया कारनामा।
*टी20 क्रिकेट में बतौर तेज गेंदबाज 200 विकेट लेने वाले शमी 8वें भारतीय खिलाड़ी बने।
*दूसरी ओर शमी ने इस बार SMAT में 9 मैच खेलते हुए कुल 11 विकेट अपने नाम किए थे।

हाल ही में ये रील वीडियो शेयर की थी Mohammed Shami ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

भाई को लेकर भी खास पोस्ट डाला था इस गेंदबाज ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

ऑस्ट्रेलिया जाने को लेकर कोई अपडेट नहीं है

एक तरफ जब भी कप्तान रोहित से शमी के बारे में पूछा जाता है, तो हिटमैन उनके घुटने की सूजन की बात करते रहते हैं। दूसरी ओर शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धाकड़ प्रदर्शन कर, रोहित की बातों को ही गलत साबित कर दिया है। लेकिन उसके बाद भी अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि शमी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे या नहीं, वैसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का कहना है कि शमी को ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहिए और वहां उनका अनुभव काम आएगा। वैसे इस दौरे पर टीम के साथ जसप्रीत बुमराह के अलावा सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 46: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मैच में, 3 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। पंजाब किंग्स 8 मैचों में 6...

IPL 2026, Match 45: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

सनराइजर्स हैदराबाद 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय पॉइंट्स टेबल...

IPL 2026: एक ही फ्रेम में साथ आए भारत के तीन विश्व कप विजेता कप्तान, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: MS Dhoni, Suryakumar Yadav and Rohit Sharma (image via X) एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक यादगार पल देखने को मिला, जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के...

2 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स...