
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
एक बार फिर से फैन्स Virat Kohli को टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं, साथ ही ये खिलाड़ी टीम के साथ कड़ा अभ्यास करने में जुटा है। दूसरी ओर विराट अपने फैन्स का दिल जीतना जानते हैं, ऐसा ही कुछ इस बार भी कोहली ने कर के दिखाया है। जहां टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने फैन्स का दिल जीत लिया है।
लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे Virat Kohli
जी हां, Virat Kohli लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, जहां कोहली इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज नहीं खेले थे। ऐसे में इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम से अपना आखिरी टेस्ट मैच इस साल जनवरी में खेला था, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। ऐसे में देखना होगा की चेन्नई के मैदान पर कोहली का लाल गेंद के खिलाफ कैसा प्रदर्शन रहता है, विराट के अलावा केएल राहुल भी टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।
फैन्स की भावनाओं को समझते हैं Virat Kohli
*टीम होटल से बल्लेबाज Virat Kohli का एक नया वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल।
*वायरल वीडियो में बल्लेबाज विराट ने अपने स्पेशल जेस्चर से एक फैन का दिन बना दिया।
*विराट ने रूक कर इस फैन को दिया पोस्टर पर ऑटोग्राफ, जिसे देख फैन हो गया काफी खुश।
*इसस पहले चेपॉक के मैदान पर एक फैन से कोहली ने करीब 7 मिनट बातचीत की थी।
Virat Kohli का ये वीडियो सामने आया है फैन के साथ
View this post on Instagram
A post shared by Virat Kohli Fan Page (@wrognxvirat)
नेट गेंदबाजों के साथ किंग कोहली की तस्वीरें
View this post on Instagram
A post shared by Virat Kohli Fan Page (@wrognxvirat)
मीडिया के सामने हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब
दूसरी ओर बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच को लेकर आज कप्तान रोहित ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए, इस दौरान मीडिया के लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान हिटमैन से बांग्लादेशी खिलाड़ियों के बयानबाजी को लेकर सवाल किया गया था। जिसपर रोहित ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि- सभी टीमों को इंडिया को हराने में मजा आता है, मजा लेने दो उन्हें। आगे कप्तान साहब बोले- जब इंग्लैंड आई तो उन्होंने भी प्रेस में बहुत कुछ कहा, लेकिन हम उस पर ध्यान नहीं देते हैं और हमारी टीम अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करती है।
IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने
INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें
ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग
14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

