
Tilak Varma (Image Credit- Instagram)
IPL के जरिए Tilak Varma ने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी, जिसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को साबित भी किया था। ऐसे में ये खिलाड़ी अब टी20 टीम का प्रमुख बल्लेबाज बनता जा रहा है, दूसरी ओर तिलक सीनियर खिलाड़ियों के अलावा ग्राउंड स्टाफ की भी काफी इज्जत करते हैं और इसका का नजारा हाल ही में देखने को मिला है।
2024 में बवाल काट दिया था Tilak Varma ने
टीम इंडिया ने साल 2024 के आखिर में साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, इस दौरान भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज में हराया था। इस दौरान संजू ने इस सीरीज में 2 शतक लगाए थे, तो Tilak Varma ने भी अपने बल्ले से बवाल काट दिया था और उन्होंने लगातार दो शतक जड़कर सभी को अपना फैन बना दिया था। वैसे तिलक अभी तक टीम इंडिया से 4 वनडे मैच के अलावा 20 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं।
Tilak Varma ने दिल जीत लिया बॉस इस बार
*इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज की तैयारियां कर रहे हैं बल्लेबाज Tilak Varma।
*जहां Reliance Corporate Park में तिलक करते दिखे नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास।
*अभ्यास के बाद बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर ग्राउंड स्टाफ के साथ तस्वीर शेयर की है।
*कैप्शन के जरिए उन्होंने ग्राउंड स्टाफ का शुक्रिया अदा किया, फैन्स को पसंद आया जेस्चर।
ये खास तस्वीर शेयर की है Tilak Varma ने
View this post on Instagram
A post shared by Tilak Varma (@tilakvarma9)
SKY के साथ ये तस्वीर आई थी तिलक की MI के इंस्टा पर
View this post on Instagram
A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)
22 जनवरी से एक्शन में नजर आएगा ये खिलाड़ी
जी हां, 22 जनवरी से टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है, जहां इस सीरीज में कुल 5 टी20 मैच होंगे। वहीं तिलक वर्मा भी इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा है, ऐसे मे फैन्स को फिर से तिलक से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी ओर टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी, लेकिन उस सीरीज के लिए तिलक का टीम में चयन नहीं हुआ है और वनडे क्रिकेट खेलने के लिए उनको इंतजार करना होगा।
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

