
Krunal Pandya (Image Credit- Instagram)
हार्दिक पांड्या के भाई यानी की Krunal Pandya भी एक समय टीम इंडिया के प्रमुख हिस्सा थे, लेकिन अब उनको इंटरनेशनल क्रिकेट खेले काफी साल हो गए हैं। इस बीच क्रुणाल से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनको लेकर क्रेज देखने लायक है और ये खिलाड़ी एक तरह से फैन्स की भीड़ में फंस गया था।
कमाल की कप्तानी की है Krunal Pandya ने
जी हां, Krunal Pandya घरेलू क्रिकेट में अपनी Baroda टीम की कप्तानी करते हैं, ऐसे में रेड बॉल से लेकर वाइट बॉल क्रिकेट में इस टीम ने क्रुणाल के अंडर शानदार प्रदर्शन किया है। जहां अभी रणजी ट्रॉफी में Baroda टीम कुल 6 मैच खेल चुकी है, जिसमें से टीम को 4 में जीत मिली है तो एक में हार और एक मैच ड्रॉ रहा है। तो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Baroda टीम ने इस बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
Krunal Pandya पर फैन्स की भीड़ टूट पड़ी थी और फिर…
*Baroda और Maharashtra के बीच Nasik में खेला गया था रणजी मैच।
*Baroda को मिली थी हार, तो Krunal Pandya से जुड़ा वीडियो हुआ वायरल।
*वीडियो में मैदान के बाहर फैन्स की भारी भीड़ के बीच फंस गए थे क्रुणाल पांड्या।
*इस दौरान पुलिसकर्मी भी हो गए थे फेल, फैन्स ने पूरी तरह घेर लिया था क्रुणाल को।
फैन्स के भी फंस गए थे ऑलराउंडर Krunal Pandya
Fans going crazy for Krunal Pandya at Nashik, Maharashtra 🙇 pic.twitter.com/xlNwDa3wP6
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 26, 2025
विराट के साथ IPL खेलने उतरेंगे अब क्रुणाल पांड्या
जी हां, इस बार के मेगा ऑक्शन में RCB टीम ने क्रुणाल पांड्या को अपने नाम किया है, जहां गेंद के साथ-साथ बल्ले से कमाल करने वाले क्रुणाल को इस टीम ने 5 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा है। दूसरी ओर फैन्स क्रुणाल को विराट कोहली के साथ खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं, इससे पहले क्रुणाल LSG और MI टीम का हिस्सा थे। साथ ही IPL के दम पर ही उन्होंने टीम इंडिया में अपनी जगह बना थी, दूसरी ओर क्रुणाल ने भारतीय टीम से अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था और उसके बाद उनकी अभी तक वापसी नहीं हुई।
RCB टीम की जर्सी के साथ ऑलराउंडर की तस्वीर
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

