Skip to main content

ताजा खबर

फैंस के लिए खुशखबरी, भारत और पाकिस्तान के बीच T20I सीरीज करवाएगा PCB, कर रहा है प्लानिंग

फैंस के लिए खुशखबरी भारत और पाकिस्तान के बीच T20I सीरीज करवाएगा PCB कर रहा है प्लानिंग

IND vs PAK (Photo Source: X/ICC)

पिछले एक दशक से अधिक समय से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है, दोनों टीमें अब सिर्फ ICC टूर्नामेंट और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आते हैं। इसी बीच फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल PCB अगले साल दोनों टीमों के बीच एक द्विपक्षीय टी-20 सीरीज करवाने का प्लान बना रहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी 2025 में किसी न्यूट्रल वेन्यू पर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारत को आमंत्रित कर सकते हैं। हालांकि, पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों को पाकिस्तान से बाहर स्थानांतरित नहीं करना चाहता है। पीसीबी सूत्रों ने यह भी बताया कि नकवी 2025 के दौरान किसी तटस्थ स्थान पर टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया को आमंत्रित करेंगे।

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज करवाना चाहता है PCB

आपको बता दें कि, नकवी 19-22 जुलाई को श्रीलंका के कोलंबो में होने वाले आईसीसी वार्षिक सम्मेलन में बीसीसीआई सचिव जय शाह से मिलेंगे। दोनों देशों के बीच 2012 से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। पीसीबी के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “इस प्रस्ताव (इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 सीरीज) पर मोहसिन नकवी और जय शाह (बीसीसीआई सचिव) की बैठक के दौरान चर्चा की जाएगी और संभवतः चैंपियंस ट्रॉफी के बाद दोनों टीमों के खाली दिनों में मैच आयोजित किए जाने का विचार है।”

आईसीसी की बैठक में भारत और पाकिस्तान को लेकर काफी चर्चा होनी है, क्योंकि भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत सरकार चाहेगी तभी टीम इंडिया पाकिस्तान के दौरे पर जाएगी। ऐसे में संभावना है कि इस पर चर्चा हो कि चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाए। पाकिस्तान ने कहा है कि वह सुनिश्चित करेगा कि भारतीय क्रिकेट टीम के सभी मैच लाहौर में खेले जाएं और भारतीय टीम पूरी सीरीज के दौरान एक ही होटल में रुकेगी।

बोर्ड की तरफ से यह भी कहा गया कि एक ही शहर में होने से मेहमान टीम को पूरी सुरक्षा मुहैया कराना आसान हो जाएगा। इसके अलावा पीसीबी ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसने लाहौर में गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम के बगल में एक 5 सितारा होटल बनाने के लिए जमीन खरीदी है। सूत्रों ने बताया कि पीसीबी होटल का निर्माण खुद करने की योजना बना रहा है और अगले साल की शुरुआत तक निर्माण पूरा करने की योजना बना रहा है। इससे टीमों के स्टेडियम पहुंचने में ज्यादा देरी भी नहीं होगी और सड़क पर भी टीम कम ही समय बस में रहेगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा।...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...