
Mitchell Santner (Image Credit- Instagram)
पुणे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ही टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए, जहां इस दौरान Mitchell Santner की फिरकी के आगे रोहित के खिलाड़ी कुछ नहीं कर पाए। वहीं भारतीय टीम के लिए जो काम सुंदर ने किया था, वो काम कीवी टीम के लिए मिचेल सैंटनर ने कर दिखाया है और अब मेहमान टीम इस मैच में पकड़ बना रही है।
किसने बनाए टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन?
Mitchell Santner की स्पिन गेंदबाजी के सामने टीम इंडिया के बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए, जिसके बाद भारतीय टीम 156 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान रोहित अपना खाता नहीं खोल पाए, तो विराट कोहली 1 रन बना कर आउट हो गए थे। ऐसे में टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन जडेजा ने बनाए और उन्होंने इस दौरान 38 रनों की पारी खेली।
Mitchell Santner ने कर दिया टीम इंडिया का सूपड़ा साफ
*Mitchell Santner के आगे पुणे टेस्ट मैच में फेल हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज।
*जहां इस स्पिनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के 7 बल्लेबाजों को किया आउट।
*स्पिन गेंदबाज सैंटनर के Test करियर का ये अब तक का सबसे बेस्ट गेंदबाजी आंकड़ा है ।
*सैंटनर से पहले पुणे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया की तरफ से सुंदर ने भी लिए थे 7 विकेट।
शानदार प्रदर्शन करने के बाद गेंद दिखाते हुए Mitchell Santner
View this post on Instagram
A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)
कीवी टीम के खिलाड़ियों में अलग ही खुश थी
View this post on Instagram
A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)
रोहित का प्रदर्शन BGT से पहले चिंता का विषय है
जी हां, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं, जहां पहले वो बांग्लादेश के खिलाफ अपने बल्ले से फेल रहे थे और अब कीवी टीम के खिलाफ वो रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में BGT से पहले हिटमैन का ऐसा प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय है, साथ ही फैन्स का सोशल मीडिया पर कहना है कि अगर राहुल को ड्रॉप किया जा सकता है तो रोहित को भी टीम से बाहर कर देना चाहिए।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

