Skip to main content

ताजा खबर

‘प्लीज भारत से कुछ सीखें’ पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट से गुहार लगाते हुए बासित अली

प्लीज भारत से कुछ सीखें पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट से गुहार लगाते हुए बासित अली

Basit Ali (Photo Source: X/Twitter)

एक समय भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट में एक ही लेवल पर समझीं जाती थी। पाकिस्तान के पास तेज गेंदबाजों का असला, तो भारत के पास बल्लेबाजों के रूप में लंबी फेहरिस्त थी। हालांकि, अगर दोनों देशों के बीच वर्तमान परिप्रेक्ष्य में क्रिकेट के विकास को देखें, तो भारत पाकिस्तान से बहुत आगे निकल चुका है।

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2023 हारने के बाद, भारत ने शानदार वापसी करते हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया था। तो दूसरी ओर, साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलने के बाद पाकिस्तान किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को USA जैसी टीम से हारकर बाहर होना पड़ा था। तो वहीं जब बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान को उन्हीं के घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हराया, तो पाक क्रिकेट की क्रिकेट जगत में काफी आलोचना देखने को मिली थी।

दूसरी ओर, इस समय मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के प्रदर्शन को देखकर लग रहा है कि वह यह मैच हार जाएगी। तो वहीं अब पाकिस्तान के प्रदर्शन को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) का बड़ा बयान सामने आया है। बासित का कहना है कि पाकिस्तान को भारत से कुछ सीखना चाहिए।

बासित अली ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इस लचर प्रदर्शन को लेकर, बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- विचार प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है, जिसका पाकिस्तान क्रिकेट में अभाव है। भारत ने शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल को ब्रेक दिया, लेकिन हमारी टीम में किसी को ब्रेक नहीं दिया जाता। प्लीज भारत से आप कुछ सीखें।

बासित ने आगे भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टी20 मैच को लेकर कहा- नीतीश (रेड्डी) ने जिस तरह के छक्के मारे उसे छक्का नहीं बल्कि आत्थे (उर्दू में दमदार शॉट) कहा जाना चाहिए। और फिर रिंकू सिंह तो आखिर माइकल बेवन हैं।

गौतम गंभीर की सोच सफल रही है, मैं यह नहीं कह रहा कि वह सीधे विश्व कप जीत जाएगा। भले ही वे फ्लॉप हों, लेकिन गौतम उनका सपोर्ट करना बंद नहीं करेंगे, क्योंकि वे खिलाड़ियों को चुनते हैं और उन्हें बनाते हैं। यह इसका सबसे अच्छा उदाहरण है।

আরো ताजा खबर

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...