Skip to main content

ताजा खबर

‘पैसों के लिए नहीं छोड़ी दिल्ली कैप‍िटल्स…’, IPL ऑक्शन से पहले ऋषभ पंत के पोस्ट ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज, ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन नहीं किए जाने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक ट्वीट कर यह बात साफ कर दी है कि उन्होंने पैसों के लिए दिल्ली कैपिटल्स का साथ नहीं छोड़ा। पंत ने Star Sports के एक वीडियो का जवाब दिया, जिसमें सुनील गावस्कर ने आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली द्वारा अपने कप्तान को रिटेन ना करने के पीछे के कारण को समझा रहे थे।

वीडियो में सुनील गावस्कर ने कहा कि, मेरा मानना ​​है कि दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत के बीच विकेटकीपर-बल्लेबाज की रिटेंशन फीस को लेकर असहमति हो सकती है। पूर्व बल्लेबाज ने इस दौरान यह भी कहा कि कैपिटल्स 24 और 25 नवंबर को होने वाली मेगा ऑक्शन में पंत को वापस खरीदने की कोशिश कर सकती है।

Rishabh Pant के इस एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इसके बाद अब ऋषभ पंत ने इस वीडियो पर र‍िएक्ट किया और कहा उन्होंने दिल्ली कैप‍िटल्स की टीम पैसों के लिए नहीं छोड़ी। पंत ने गावस्कर के एक वीड‍ियो पर अपना जवाब दिया है। द‍िल्ली कैप‍िटल्स के स्टार बल्लेबाज रहे पंत ने इस पोस्ट में ल‍िखा-  यह निश्चित रूप से कह सकता हूं कि मेरा र‍िटेंशन पैसे को लेकर नहीं था. 🤍

My retention wasn’t about the money for sure that I can say 🤍

— Rishabh Pant (@RishabhPant17) November 19, 2024

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा- मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत को अपनी टीम में वापस चाहेगी। कभी-कभी, जब किसी खिलाड़ी को रिटेन करना होता है, तो उम्मीद के मुताबिक फीस को लेकर फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के बीच बातचीत होती है। जैसा कि कुछ खिलाड़ी जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है, उन्होंने नंबर 1 रिटेंशन फीस की अधिक की मांग की है। इसलिए स्पष्ट रूप से मुझे लगता है कि वहां कुछ असहमति हो सकती है, लेकिन मुझे लगता है कि दिल्ली ऋषभ पंत को वापस चाहेगी।

IPL रिटेंशन की बात करें तो सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल 2025 की ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया। उन्होंने अक्षर पटेल को 16.5 करोड़ रुपये, कुलदीप यादव को 13.5 करोड़ रुपये, साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर स्टार ट्रिस्टन स्टब्स को 10 करोड़ रुपये और अनकैप्ड विकेटकीपर अभ‍िषेक पोरेल को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

আরো ताजा खबर

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...