Skip to main content

ताजा खबर

पेरिस ओलंपिक 2024 में अमन सहरावत ने रेसलिंग में ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम, क्रिकेट जगत ने दी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं

पेरिस ओलंपिक 2024 में अमन सहरावत ने रेसलिंग में ब्रॉन्ज मेडल किया अपने नाम, क्रिकेट जगत ने दी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं

Aman Sehrawat (Pic Source-X)

पेरिस ओलंपिक 2024 में 9 अगस्त को फ्रीस्टाइल रेसलिंग के पुरुष 57 किलो की कैटेगरी में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने प्यूर्तो रिको के पहलवान डेरियन क्रूज को 13-5 से हराया। भारत का इस ओलंपिक में यह ओवरऑल 6वां मेडल है। इस तरह भारत ने पिछले 4 ओलंपिक से कुश्ती में मेडल जीतने की प्रथा को बरकरार रखा। भारतीय पहलवान साल 2008 से 2024 तक लगातार ओलंपिक में पदक जीतते आए हैं।

अमन सहरावत व्यक्तिगत ओलंपिक मेडल जीतने वाले सबसे युवा भारतीय बने। उन्होंने यह उपलब्धि 21 साल और 24 दिन में हासिल की। इससे पहले 2016 ओलंपिक में पीवी सिंधु ने 21 साल, एक महीने और 14 दिन की उम्र में रजत पदक अपने नाम किया था। यही नहीं Paris Summer Games में अमन सहरावत सबसे युवा पुरुष रेसलर थे।

इससे पहले, अमन सहरावत सेमीफाइनल में टॉप सीड जापान के रेई हिगुची से हार गए थे। इस हार के साथ उनका गोल्ड जीतने का सपना टूट गया। हरियाणा के अमन ने अपने दोनों शुरुआती बाउट तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीते थे। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में पूर्व यूरोपीयन चैंपियन नॉर्थ मासेडोनिया के व्लादिमिर इगोरोव को 10-0 से शिकस्त दी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में अल्बेनिया के जेलीमखान अबाकारोव को 12-0 से पटखनी दी।

इसी के साथ अमन के इस शानदार प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट जगत के तमाम लोगों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। सभी लोगों ने उन्हें ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए यह बधाई दी।

क्रिकेट जगत ने दी अमन सहरावत को ढेर सारी शुभकामनाएं:


बता दें, ब्रॉन्ज मेडल को अमन सहरावत ने अपने माता-पिता को समर्पित किया। अमन सहरावत जब 11 साल के थे तब उनके माता-पिता का निधन हो गया था।

बिजनेस टुडे के मुताबिक, अमन सहरावत ने कहा कि, ‘मेरे माता-पिता हमेशा मुझे रेसलर बनाना चाहते थे। उन्हें ओलंपिक के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था, लेकिन वो मुझे हमेशा एक रेसलर के रूप में देखना चाहते थे। मैं अपना यह मेडल अपने माता-पिता को और अपने देश को समर्पित करना चाहता हूं।’

भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अभी तक कुल 6 मेडल जीते हैं। मनु भाकर ने सबसे पहले शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। स्वप्निल कुसाले ने भी शूटिंग में ही यह मेडल जीता, जबकि भारतीय हॉकी टीम ने 8 अगस्त को ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारत की ओर से नीरज चोपड़ा ने पुरुष जैवलिन थ्रो में 8 अगस्त को रजत पदक जीता।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...