Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा को जामनगर शाही परिवार का उत्तराधिकारी घोषित किया गया, पढ़ें बड़ी खबर 

Ajay Jadeja (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा (Ajay Jadeja) को जामनगर शाही परिवार का उत्तराधिकारी घोषित किया गया और उन्हें नवानगर जिसे जामनगर के नाम से भी जाना जाता है, उसका नया जामसाहब नियुक्त किया गया है। यह क्षेत्र गुजरात के कच्छ की खाड़ी के दक्षिणी तट पर ऐतिहासिक हलार में स्थित है।

तो वहीं इस बात की आधिकारिक घोषणा, नवानगर के वर्तमान महाराजा जामसाहब, शत्रुसल्यसिंहजी दिग्विजयसिंहजी जडेजा ने की है, जो अजय के पिता के चचेरे भाई हैं। एक बयान में, शत्रुसल्यसिंहजी ने खुलासा किया कि अजय उनके उत्तराधिकारी की भूमिका निभाने के लिए सहमत हो गए हैं।

इस बात की घोषणा करते हुए शाही परिवार ने एक घोषणा पत्र भी जारी किया है। इस पत्र में कहा गया कि दशहरा वह दिन है जिस दिन पांडवों ने अपने 14 वर्ष के गुप्त जीवन को सफलतापूर्वक पूरा करने पर विजयी महसूस किया था। मैं आज अजय जडेजा द्वारा मेरे उत्तराधिकारी और नवानगर के अगले जामसाहब बनने की कृपा से विजयी महसूस कर रहा हूं, जिसे मैं सचमुच मानता हूं कि यह जामनगर के लोगों के लिए एक बड़ा वरदान है। धन्यवाद, अजय।

देखें अजय जडेजा को नया जामसाहब बनाए जाने का यह घोषणा पत्र

Former Indian cricketer Ajay Jadeja has been declared the next Jam Saheb of Nawanagar, also known as Jamnagar, a princely state in Gujarat. This announcement was confirmed by Maharaja Jam Saheb of Nawanagar in a statement.#greaterjammu pic.twitter.com/zE5hIAnDVh

— Greater jammu (@greater_jammu) October 12, 2024

गौरतलब है कि अजय जडेजा का परिवार काफी लंबे से क्रिकेट और भारत में उसके विकास से जुड़ा रहा है। भारत में घरेलू क्रिकेट का शीर्ष टूर्नामेंट अजय के रिश्तेदार K.S. Ranjitsinhji और K.S. Duleepsinhji के नाम से ही खेला जाता है। (रणजी ट्राॅफी और दुलीप ट्राॅफी)

अजय जडेजा के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, आपको 53 वर्षीय अजय जडेजा के क्रिकेट करियर के बारे में जानकारी दें, तो वह टीम इंडिया के लिए साल 1992 से लेकर साल 2000 तक खेलते हुए नजर आए थे। क्रिकेटर ने भारत के लिए 15 टेस्ट और 196 वनडे मैच खेले। इस दौरान जडेजा के बल्ले से टेस्ट में 576 और वनडे में 5359 रन निकले। इसके अलावा वह कोचिंग और कमेंट्री में हाथ आजमा चुके हैं।

আরো ताजा खबर

BAN vs PAK: बांग्लादेश ने 2-0 से किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में 78 रनों से दी करारी शिकस्त

BAN vs PAK 2026 (image via getty) बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचते हुए, दूसरे टेस्ट में 78 रनों की जीत हासिल कर पाकिस्तान के खिलाफ 2-0...

IPL 2026, Match 66: GT बनाम CSK मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs CSK: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 66वें मैच में, गुजरात टाइटन्स 21 मई, गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर...

PAK vs AUS 2026: चोटों के चलते फखर जमान और सैम अयूब ODI सीरीज से बाहर, पाकिस्तान को नए ओपनर्स की तलाश

PAK vs AUS 2026: Fakhar Zaman, Saim Ayub ruled out of ODI series (image via getty) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और फखर...

IPL 2026: अपनी ताबड़तोड़ 93 रनों की पारी के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने की रिकार्ड्स की बौछार, पढ़ें यहां

IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi (image via X) 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर सबको हैरान कर देने वाला प्रदर्शन किया। मंगलवार (19 मई)...