Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व दिग्गज स्पिनर Ravichandran Ashwin के घर पहुंची पुलिस, जानें आखिर क्या है पूरा मामला?

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)
Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को घर पर पुलिस के आने के बाद, अपने यूट्यूब चैनल पर रिकॉर्डिंग सेशन बीच में ही रोकना पड़ा है। बता दें कि पुलिस तब दिग्गज ऑफ स्पिनर के घर पहुंची, जब अश्विन यू-ट्यूब चैनल पर रिकॉर्डिंग कर रहे थे। लेकिन, इस दौरान उनके घर के सिक्योरिटी गॉर्ड और पत्नी के कई बार कॉल करने के बाद, अश्विन को रिकॉर्डिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी।

इस घटना के बाद अश्विन की पत्नी प्रीथी नारायण ने अश्विन को घर पर पुलिस के आने की खबर दी। बाद में अश्विन ने घटनाक्रम को डिटेल से बताया कि उनके पासपोर्ट से जुड़े एक नियमित प्रशासनिक मामले के कारण पुलिस घर आई थी।

इस पूरे मामले को लेकर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मेरे घर के सिक्योरिटी गार्ड ने मुझे तीन-चार बार फोन किया। आम तौर पर वह इतने फोन नहीं करता है। फिर मेरी पत्नी ने भी मुझे फोन किया। मैंने फोन काटा और पूछा, तो उसने मुझे बताया, ‘पुलिस दरवाजे पर है’ दरअसल  मैंने वीजा के लिए अपना पासपोर्ट दिया था। इसलिए वह उस पासपोर्ट को वापस लेकर आए थे।’

अश्विन द्वारा दिए इस बयान से साफ है कि पुलिस उनके घर सिर्फ प्रशासनिक काम के तौर पर आई थी, क्योंकि उन्होंने वीजा के लिए आवेदन किया था। उसी दस्तावेज को लेकर पुलिस चेन्नई में अश्विन के आवास पहुंची, लेकिन उस समय वह यूट्यूब के लिए वीडियो बना रहे थे, जो उन्हें बीच में ही रोकनी पड़ी।

इयोन मोर्गन बन सकते हैं सीएसके के नए कोच: अश्विन

दूसरी ओर, अश्विन ने हाल में ही दावा किया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के नए कोच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन बन सकते हैं। इसकी पुष्टि अगले हफ्ते तक होने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो वह पांच की चैंपियन सीएसके में स्टीफन फ्लेमिंग को रिप्लेस करेंगे।

আরো ताजा खबर

‘टीम में हर खिलाड़ी मैच विनर’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में मिली रोमांचक जीत के बाद गदगद हुए कप्तान अय्यर 

Team India (Image Credit- Twitter X) क्राइस्टचर्च के हेग्ली ओवल, मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को रोमांचक अंदाज में 4 विकेट से हराया। टाॅस...

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।...

जिम्बाब्वे के खिलाफ खास शतक जड़कर, प्रतिका रावल ने मैच के बाद साझा किया खास अनुभव

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 23 अक्टूबर को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला...

IPL 2027: क्यों कायरन पोलार्ड को MI का हेड कोच बनाना है सही फैसला? जानिए 3 बड़े कारण

Why Elevating Kieron Pollard to Head Coach Is the Perfect Move for Mumbai Indians Ahead of IPL 2027 (image via getty) मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 सीजन...