

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को घर पर पुलिस के आने के बाद, अपने यूट्यूब चैनल पर रिकॉर्डिंग सेशन बीच में ही रोकना पड़ा है। बता दें कि पुलिस तब दिग्गज ऑफ स्पिनर के घर पहुंची, जब अश्विन यू-ट्यूब चैनल पर रिकॉर्डिंग कर रहे थे। लेकिन, इस दौरान उनके घर के सिक्योरिटी गॉर्ड और पत्नी के कई बार कॉल करने के बाद, अश्विन को रिकॉर्डिंग बीच में ही छोड़नी पड़ी।
इस घटना के बाद अश्विन की पत्नी प्रीथी नारायण ने अश्विन को घर पर पुलिस के आने की खबर दी। बाद में अश्विन ने घटनाक्रम को डिटेल से बताया कि उनके पासपोर्ट से जुड़े एक नियमित प्रशासनिक मामले के कारण पुलिस घर आई थी।
इस पूरे मामले को लेकर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मेरे घर के सिक्योरिटी गार्ड ने मुझे तीन-चार बार फोन किया। आम तौर पर वह इतने फोन नहीं करता है। फिर मेरी पत्नी ने भी मुझे फोन किया। मैंने फोन काटा और पूछा, तो उसने मुझे बताया, ‘पुलिस दरवाजे पर है’ दरअसल मैंने वीजा के लिए अपना पासपोर्ट दिया था। इसलिए वह उस पासपोर्ट को वापस लेकर आए थे।’
अश्विन द्वारा दिए इस बयान से साफ है कि पुलिस उनके घर सिर्फ प्रशासनिक काम के तौर पर आई थी, क्योंकि उन्होंने वीजा के लिए आवेदन किया था। उसी दस्तावेज को लेकर पुलिस चेन्नई में अश्विन के आवास पहुंची, लेकिन उस समय वह यूट्यूब के लिए वीडियो बना रहे थे, जो उन्हें बीच में ही रोकनी पड़ी।
इयोन मोर्गन बन सकते हैं सीएसके के नए कोच: अश्विन
दूसरी ओर, अश्विन ने हाल में ही दावा किया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के नए कोच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन बन सकते हैं। इसकी पुष्टि अगले हफ्ते तक होने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो वह पांच की चैंपियन सीएसके में स्टीफन फ्लेमिंग को रिप्लेस करेंगे।
SL vs IND, 2nd Test: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, सारांश जैन का हुआ डेब्यू; देखें दोनों टीम्स की प्लेइंग XI
रिकी पोंटिंग ने आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे Marnus Labuschagne को टीम से बाहर करने की मांग की
कौन हैं Medhavi Bidhuri? जर्सी नंबर 67 और वायरल ‘6-7’ सेलिब्रेशन; इंटरनेट पर छाईं लेग स्पिनर
IPL 2027: 16 साल राजस्थान रॉयल्स में रहने वाले Zubin Bharucha की मुंबई इंडियंस में एंट्री, बड़ी भूमिका में आएंगे नजर

