Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी रविचंद्रन अश्विन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के संन्यास के बारे में जान रह गए स्तब्ध, दिया हैरान कर देने वाला बयान

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी रविचंद्रन अश्विन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के संन्यास के बारे में जान रह गए स्तब्ध, दिया हैरान कर देने वाला बयान

R Ashwin (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हैडिन का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन ने इसलिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया क्योंकि अनुभवी खिलाड़ी इस बात से निराश थे कि उन्हें भारत की प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया जा रहा है। बता दें कि, रविचंद्रन अश्विन टीम इंडिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने ब्रिस्बेन में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन को चुना नहीं गया था। हालांकि अनुभवी खिलाड़ी ने एडिलेड टेस्ट में वापसी की जिसमें दो पारी में उन्होंने सिर्फ 29 रन बनाए और एक विकेट झटका। ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन को ड्रॉप कर दिया गया और उनकी जगह रवींद्र जडेजा को प्लेइंग XI में शामिल किया गया। ब्रिस्बेन टेस्ट के अंतिम दिन के खेल के खत्म होने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया।

विलो टॉक पॉडकास्ट पर बात करते हुए ब्रैड हैडिन ने कहा कि, ‘पहले तीन टेस्ट में टीम इंडिया तीन अलग-अलग स्पिनर्स के साथ खेलने उतरी थी। उन्हें खुद यह बात नहीं पता था कि उन्हें किस खेल शैली में भाग लेना है। सीरीज के बीच में ही रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास ले लिया और यह बहुत ही मजाकिया बात थी। मुझे खुद नहीं पता कि ऐसा मैंने कब आखिरी बार सुना है।

मुझे ऐसा लगता है कि रविचंद्रन अश्विन खुद को नंबर वन स्पिनर के रूप में देखते हैं। उनका रिकॉर्ड भी एलिट है और मुझे नहीं लगता कि उन्हें बेंच पर बैठने देना चाहिए था। अगर आप यह फैसला नहीं ले पा रहे हैं कि आपका सर्वश्रेष्ठ स्पिनर कौन है तो यह सब आपको नहीं करना चाहिए।’

रविचंद्रन अश्विन ने 106 टेस्ट मैच में 537 विकेट झटके है

बता दें कि, रविचंद्रन अश्विन ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में 106 मैच खेले जिसमें उन्होंने 3503 रन बनाए जबकि 537 विकेट हासिल किए। यही नहीं वनडे में उन्होंने 65 विकेट झटके जबकि टी20 में दिग्गज खिलाड़ी के नाम 31 विकेट है।

भले ही रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खेलते हुए देखा जा सकता है। आगामी टूर्नामेंट में रविचंद्रन अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से भाग लेते हुए देखा जाएगा।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...