Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Lisa Keightley को मुंबई इंडियंस की महिला टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया

Lisa Keightley (Image Credit- Twitter/X)
Lisa Keightley (Image Credit- Twitter/X)

मुंबई इंडियंस ने यह सूचना जारी की है और इस बात की पुष्टि की है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और दो बार की विश्व कप विजेता लिसा केइटली को महिला टीम के हेड कोच के तौर पर चुना गया है। उनका चयन शार्लेट एडवर्ड्स के मुंबई छोड़ने के बाद किया गया, एडवर्ड्स अब इंग्लैंड की महिला टीम से जुड़ गई हैं।

केइटली, ऑस्ट्रेलिया के दो विश्व विजयी खेंमे का हिस्सा रही हैं- 1997 और 2005। लिसा केइटली का नाम महिला क्रिकेट में बहुत प्रचलित है और बतौर कोच उनका बहुत आदर-सम्मान किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के साथ ही साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ बतौर कोच भी समय बिताया है। उन्होंने कई प्रचलित लीग्स में कोच की भूमिका निभाई है।

उनके जुनून, हौसले और प्रोत्साहन से मुंबई की टीम आशा करेगी कि वे टीम को नए सिरे से टीम की कोचिंग को लीड करें। फिलहाल इस लीग का सबसे कामयाब खेमा मुंबई इंडियंस का है और वे इस जीतने के जज्बे को बरकरार रखना चाहेंगे। मुंबई इंडियंस ने यह खिताब प्रतियोगिता के पहले (2023) और तीसरे साल (2025) में अपने नाम किया है।

आइए सुनते हैं मुंबई इंडियंस और लिसा केइटली का बयान

मुंबई इंडियंस ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा, “हमें लिसा केइटली का मुंबई इंडियंस परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। महिला क्रिकेट में एक ट्रेलब्लेजर (अग्रणी) के रूप में, लिसा ने अपने जुनून, विशेषज्ञता और अग्रणी भावना से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनका आगमन मुंबई इंडियंस के लिए एक रोमांचक नया अध्याय है, क्योंकि हम और भी ऊँचाइयों को छूने और उत्कृष्टता की अपनी विरासत को आगे बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।”

केइटली ने कहा, “मुंबई इंडियंस से जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है, एक ऐसी टीम जिसने डब्ल्यूपीएल (WPL) में एक मानक स्थापित किया है। उत्कृष्टता और देखभाल की संस्कृति कुछ ऐसी है जिसकी मैं बहुत सराहना करती हूँ। मैं अपनी सफलता को आगे बढ़ाने और मैदान के अंदर और बाहर प्रेरणा देने के लिए इस प्रतिभाशाली समूह के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूँ।”

আরো ताजा खबर

‘भारत हमारा दूसरा घर है’ टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले गुलबदीन नायब का बड़ा बयान

Gulbadin Naib (Image Credit- Twitter/X) अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी गुलबदीन नायब ने पुरुषों के टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम की संभावनाओं पर ज़बरदस्त विश्वास व्यक्त किया...

BBL 2025-26: 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है बिग बैश लीग का 15वां सीजन, जानें कब और कहां देखें भारत में मैच? 

BBL 2025-26 (Image Credit- Twitter X) दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टी20 लीग यानि कि बिग बैश लीग का 15वां सीजन 14 दिसंबर से शुरू होने के लिए तैयार है।...

2025 गूगल सर्च में छाने और विराट कोहली को पीछे छोड़ने पर वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन आया सामने

Vaibhav Suryavanshi and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसकी उम्मीद बहुत कम...

IPL 2026 Auction: आईपीएल मिनी ऑक्शन में दीपक हुड्डा को टारगेट कर सकती हैं ये 3 टीमें

Deepak Hooda (Image credit Twitter – X) IPL 2026 के ऑक्शन से पहले कई भारतीय खिलाड़ियों पर नजर रखी जा रही है और उनमें से एक नाम है दीपक हुड्डा।...