Skip to main content

ताजा खबर

“पूरे देश ने देखा होगा कि हम क्या…..”- भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के बाद सनथ जयसूर्या का बयान

पूरे देश ने देखा होगा कि हम क्या- भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के बाद सनथ जयसूर्या का बयान

Sanath Jayasuriya & Charith Asalanka (Photo Source: Getty Images)

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। टीम ने पूरे 27 साल के बाद भारत के खिलाफ वनडे द्विपक्षीय सीरीज जीती है। भारत आखिरी बार 1997 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारा था। बता दें, सनथ जयसूर्या जो मौजूदा समय में श्रीलंकाई टीम के हेड कोच है, वह उस समय प्लेयर ऑफ द सीरीज थे। भारत के खिलाफ जीत हर मायनों में सनथ जयसूर्या के लिए काफी ज्यादा खास है।

जीत के बाद जयसूर्या का कहना है कि वह भारत के खिलाफ पिछली दो वनडे सीरीज की जीत में श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनकर खुश है, साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों की भी जमकर सराहनी की।

जीत के बाद खुशी से फुले नहीं समां रहे हैं सनथ जयसूर्या

क्रिकबज के अनुसार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के बाद सनथ जयसूर्या ने  कहा,

यह बहुत लंबा इंतजार था क्योंकि वह सीरीज मैंने 1997 में खेली और उस सीरीज में काफी रन बने थे। वह आखिरी सीरीज थी जो हमने भारत के खिलाफ जीती थी। 27 साल बाद मैं टीम का हिस्सा हूं और मैं इन लड़कों का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। वे खिलाड़ियों का एक बहुत अच्छा ग्रुप हैं और प्रतिभाशाली है और पूरे देश ने देखा होगा कि हम क्या कर सकते हैं।

टी20 सीरीज में भी हमने अच्छा खेला था- जयसूर्या

श्रीलंका को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन वनडे सीरीज में टीम ने धमाकेदार वापसी की और पहले मैच से ही टीम इंडिया पर दबाव बनाकर रखा था।

सनथ जयसूर्या ने आगे कहा,

लड़कों को बहुत ही कठिन समय से गुजरना पड़ा है। टी20 सीरीज के दौरान भी हमने अच्छा खेला, लेकिन रिजल्ट वो नहीं रहा जिसकी उम्मीद थी। जब हम कोलंबो वापस आए तो खिलाड़ियों को एहसास हुआ कि क्या गलत हुआ और उन्होंने अच्छा खेलना शुरु कर दिया।

श्रीलंकाई ऑलराउंडर खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा पहले वनडे मैच के दौरान चोटिल होकर बाहर हो गए थे। जिसके बाद टीम की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही थी। लेकिन जेफरी वेंडरसे ने अगले दो मैचों में हसरंगा को रिप्लेस कर शानदार खेल दिखाया। जेफरी वेंडरसे ने दूसरे वनडे मैच में 6 विकेट लिए थे। सनथ जयसूर्या ने सीरीज में वेंडरसे के प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ की।

আরো ताजा खबर

17 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. BCB ने न्यूजीलैंड की पुरुष टीम और श्रीलंका की महिला टीम के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज की घोषणा की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अप्रैल-मई...

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...