Skip to main content

ताजा खबर

‘पुराने चीजों के ऊपर तो बात ही नहीं हुई’ एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान रिकी पोंटिंग के साथ बातचीत को लेकर हरभजन सिंह

‘पुराने चीजों के ऊपर तो बात ही नहीं हुई’ एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान रिकी पोंटिंग के साथ बातचीत को लेकर हरभजन सिंह

Harbhajan Singh and Ricky Ponting (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 6 दिसंबर, शुक्रवार से एडिलेड ओवल में शुरू हो चुका है। मुकाबले में टाॅस जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ भारत सिर्फ 180 रनों पर सिमट गई।

दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) मैदान पर प्रजेंटेशन के दौरान, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के साथ हुई अपनी बातचीत का खुलासा करते हुए नजर आए हैं।

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए पूर्व क्रिकेटर को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। तो वहीं इस समय हरभजन और पोंटिंग जारी BGT सीरीज में कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं।

हरभजन सिंह ने किया पोंटिंग के साथ बातचीत का खुलासा

बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स के लिए हिंदी कमेंट्री करने के दौरान हरभजन सिंह ने कहा- आज बात ये हुई कि पंजाब की टीम कैसे बनाई है, मैंने तो ये पूछा। पुराने चीजों के ऊपर तो बात ही नहीं हुई, उन्होंने (पोंटिंग) कहा- दोस्त, तुम पहले से कहीं ज्यादा फिट दिख रहे हो। इसलिए, मैंने उनसे कहा कि मैं फिट रहने और फिर से मैदान पर उतरने की कोशिश कर रहा हूं, भले ही यह माइक के साथ हो।

गौरतलब है कि इन दिनों कमेंट्री पैनल में एक साथ नजर आ रहे हरभजन और पोंटिंग का मैदान पर एक आक्रामक इतिहास रहा है। इसके अलावा दोनों एक साथ मुंबई इंडियंस के लिए साल 2013 आईपीएल खेल चुके हैं। इस सीजन के दौरान दोनों की नोंकझोंक की खबरों ने काफी तूल पकड़ी थी, और पोंटिंग ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

खैर, आपको एडिलेड टेस्ट मैच के बारे में बताएं तो भारत के पहली पारी के 180 रनों के जबाव में, ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 33 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। वह अभी भी भारत से 94 रनों से पीछे है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...