Skip to main content

ताजा खबर

पीसीबी द्वारा मुख्य चयनकर्ता के पद से हटाए जाने के बाद वहाब रियाज ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

पीसीबी द्वारा मुख्य चयनकर्ता के पद से हटाए जाने के बाद वहाब रियाज ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

Wahab Riaz. (Photo by DAVID ROWLAND/AFP via Getty Images)

हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके पद से हटा दिया है। इसी को लेकर पूर्व तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने यह भी कहा कि वो किसी पर भी इसका इल्जाम नहीं लगाएंगे और उन्हें इस बात की खुशी है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी।

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम सुपर 8 में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वहाब रियाज और अब्दुल रजाक के ऊपर कड़े फैसले लिए और उन्हें उनके पद से हटा दिया गया। बोर्ड ने एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि यह दोनों ही लोगों को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है और इसी को लेकर वो अपना पक्ष बाद में रखेंगे।

वहाब रियाज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘पीसीबी में चयनकर्ता के रूप में उनका सफर काफी अच्छा था और अब वो पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। मैं बस अपने लोगों को बताना चाहता हूं कि मैंने इस खेल में सच्चाई के साथ अपना शत प्रतिशत दिया ताकि पाकिस्तान क्रिकेट और बेहतर हो जाए। यह सम्मान की बात है कि मैं भी चयन पैनल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।’

यह रहा वहाब रियाज का ट्वीट:

पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे लिखा कि, ‘Gary Kirsten और अपने कोचिंग ग्रुप को और बेहतर करने में सपोर्ट करना सम्मान की बात थी। मुझे पूरा भरोसा है कि टीम भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेगी और अपने खेल को और भी ज्यादा बेहतर करेगी। उनके भविष्य के लिए मैं टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं उन लोगों को भी शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन लोगों ने मेरे लिए दुआ की। मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भविष्य की सफलता को लेकर दुआ करता हूं।’

वहाब रियाज और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी इस समय वर्ल्ड चैंपियनशिप लीजेंड्स टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। टीम ने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान चैंपियंस और भी बेहतर प्रदर्शन करने को देखेगा।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...