Skip to main content

ताजा खबर

‘पीसीबी एक सर्कस है’ चैंपियंस वनडे कप का शेड्यूल आने के बाद बोर्ड की तीखी आलोचना करते हुए दिखे Yasir Arafat

Yasir Arafat (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियंस वनडे कप का शेड्यूल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा जारी किया गया है। तो वहीं इस शेड्यूल के सामने आने के बाद, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर यासिर अराफत (Yasir Arafat) बोर्ड की जमकर आलोचना करते हुए नजर आए हैं।

गौरतलब है कि हाल में ही पाकिस्तान को दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज के बाद, पाकिस्तान को इंग्लैंड की 7 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करनी है।

लेकिन इस सीरीज से पहले जहां पीसीबी द्वारा फर्स्ट क्लास मैचों का आयोजन कर सकता था, जिससे टीम की तैयारियों पुख्ता हो सके, लेकिन बोर्ड ने वनडे फाॅर्मेट में 12 से 29 सितंबर के बीच चैंपियंस वनडे कप कराने का फैसला किया है। तो वहीं हाल में ही पाक टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद ने कहा है कि टीम के खिलाड़ियों को 1.5 साल से अधिक हो गया है, जब खिलाड़ियों ने फर्स्ट क्लास मैच खेला था।

PCB पर जमकर बरसे Yasir Arafat

बता दें कि चैंपियंस वनडे कप का शेड्यूल जारी होने के बाद यासिर अराफत ने स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से कहा- आपके कमजोर पक्ष सामने आ गए हैं। टीम में फिटनेस का मसला है, तकनीक का मसला है और फिर पिचों का मसला है।

आज मैंने सुना कि जेसन गिलिप्सी और हाई परफॉर्मेंस कोच ऑस्ट्रेलिया वापस जा रहे हैं। आप एक वनडे टूर्नामेंट आयोजित कर रहे हैं। ये फैसले मुझे समझ नहीं आते, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक सर्कस है, और यह एक जोक है।

अराफत ने आगे कहा- आपकी इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी टेस्ट सीरीज आ रही है, और आप वनडे क्रिकेट में खिलाड़ियों को खिला रहे हैं। शान मसूद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह रहे हैं कि हमारे खिलाड़ियों ने 1.5 साल से फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला है। आपकी इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज आने वाली है और आप वनडे मैच खेल रहे हैं। मुझे तो ये सर्कस जैसा लग रहा है, जो लोग काम कर रहे हैं वे जोकर हैं, और उनके फैसले भी मजाक हैं।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...

मयंक यादव और अशोक शर्मा भारत के तेज गेंदबाजी पूल में अच्छे नए खिलाड़ी हैं: सुनील जोशी

Mayank Yadav and Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव और अशोक शर्मा की...

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर भड़का पूर्व कप्तान, बोले- गंभीर ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान टीम से बाहर किए जाने...