Skip to main content

ताजा खबर

पीयूष चावला ने चुनी अपनी ऑल टाइम ODI XI, गांगुली-द्रविड़ किसी को नहीं दी जगह

Piyush Chawla (Photo Source: X)

टीम इंडिया के दिग्गज लेग स्पिनर पीयूष चावला ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम ODI XI चुनी, जिसमें उन्होंने कई स्टार प्लेयर्स को शामिल किया। उन्होंने अपनी इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव समेत एमएस धोनी जैसे दिग्गजों को जगह दी। वहीं स्पिनर्स में उन्होंने टीम इंडिया की दिग्गज स्पिन जोड़ी अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को रखा है। उनकी टीम में 11 प्लेयर्स कौन कौन है आइए हम आपको बताते हैं।

दरअसल शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर पीयूष चावला ने अपनी इस ऑल टाइम ODI XI का चयन किया। उन्होंने इस दौरान सबसे पहले ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर का नाम लिया। उनके ओपनिंग पार्टनर के रूप में उन्होंने रोहित शर्मा को रखा, वहीं चावला ने नंबर तीन पर वीरेंद्र सहवाग को जगह दी, जो थोड़ा चौंकाने वाला था। इसको लेकर चावला ने कहा कि वीरू भाई जैसे तेज गेंदबाजों को मारते हैं वैसे ही स्पिनर्स को भी मारते हैं, चाहे तीन नंबर हो या ओपनिंग उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

पीयूष चावला ने सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को नहीं दी टीम में जगह

उसके बाद भारतीय स्पिनर ने नंबर-4 पर विराट कोहली, नंबर-5 पर युवराज सिंह और नंबर-6 पर एमएस धोनी को रखा है। हालांकि इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि उन्होंने अपनी इस टीम में ना तो सौरव गांगुली को जगह दी है और ना ही राहुल द्रविड़ को। गांगुली और द्रविड़ उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है, जिनके नाम वनडे क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन हैं।

इसके बाद उन्होंने अपनी इस टीम में नंबर-7 पर उन्होंने कपिल देव को रखा है और कहा कि उन्हें कैसे कोई भूल सकता है, उन्होंने भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताया है। वहीं चावला ने दो स्पिनर्स के रूप में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को चुना। जब बारी आई तेज गेंदबाजों की तो वहां उन्होंने जसप्रीत बुमराह और जहीर खान को जगह दी।

पीयूष चावला ऑल टाइम ODI XI-सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी, कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...