Skip to main content

ताजा खबर

“पिच से बहुत अधिक स्पिन मिल रही थी”- सयाहक अभिषेक नायर ने पिच पर फोड़ा हार का ठीकरा

पिच से बहुत अधिक स्पिन मिल रही थी- सयाहक अभिषेक नायर ने पिच पर फोड़ा हार का ठीकरा

Jeffrey Vandersay (Pic Source-X)

भारत और श्रीलंका के बीच इस वक्त तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अब तक दो वनडे मैच खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ वहीं दूसरे मैच में भारत को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अभी तक दोनों ही मुकाबलों में भारतीय पारी अच्छी शुरुआत मिलने के बाद लड़खड़ाई है।

दूसरे वनडे में श्रीलंका की तरफ से लेग स्पिनर जेफरी वेंडरसे ने छह विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम को तहश-नहश कर दिया। हालांकि, इसी बीच भारतीय टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर ने इस हार का ठीकरा कोलंबो के आर प्रेमादास स्टेडियम की पिच पर फोड़ा है। नायर का कहना है कि विकेट काफी स्पिन ले रहा था और ऐसे में मैच किसी भी तरफ पासा पलट सकता था।

अभिषेक नायर ने पिच पर फोड़ा हार का ठीकरा

मैच के बाद अभिषेक नायर ने कहा, यह आश्चर्यजनक था लेकिन आप जानते हैं कि इस तरह की परिस्थितियों में मैच का पासा किसी भी तरह पलट सकता था क्योंकि पिच से बहुत अधिक स्पिन मिल रही थी। अगर आप पहले मैच पर भी गौर करो तो नई गेंद से रन बनाना थोड़ा आसान था। गेंद के पुरानी पड़ जाने के बाद बल्लेबाजी करना आसान नहीं था खासकर जब आप बाद में बल्लेबाजी कर रहे हों। कुछ अवसरों पर मुश्किल परिस्थितियों में विशेष कर 50 ओवर के प्रारूप में ऐसा होता है।

भारत के सहायक कोच ने कहा कि टीम प्रबंधन उन चीजों पर ध्यान देगी जो अभी तक टीम के अनुकूल नहीं रही हैं। उन्होंने कहा, हमें उन चीजों पर गौर करना होगा जिन पर सुधार करने की जरूरत है। हमें इस पर विचार करना होगा कि लगातार दूसरे मैच में ऐसा क्यों हुआ। पहले मैच में हम कुछ हद तक साझेदारियां निभाने में सफल रहे थे लेकिन इस मैच में हमने लगातार विकेट गंवाए।

नायर ने कहा, मेरा मानना है कि खेल में बल्लेबाजी पोजीशन तभी मायने रखती है जब आप मैच के विभिन्न चरणों में खेल रहे हैं। हमने बीच के ओवरों में विकेट गंवाए और तब मध्यक्रम के बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे होते हैं। मेरा मानना था कि ऐसा करना सही था और जब यह नहीं चल पाता है तो अक्सर सवाल उठाए जाते हैं। मेरा मानना है कि अगर मध्यक्रम का बल्लेबाज मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर रहा हो तो उसे देखते हुए यह फैसला सही था।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...