Skip to main content

ताजा खबर

अभिषेक नायर, रेयान टेन डोएशेट और टी. दिलीप गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में हुए शामिल

Gautam Gambhir (Pic Source-X)

पूर्व खिलाड़ी अभिषेक नायर और रेयान टेन डोएशेट को भारत के नए कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कई पूर्व खिलाड़ियों के साथ लगातार बातचीत की थी और उसके बाद ही अभिषेक नायर और रेयान टेन डोएशेट को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। भारतीय टीम के नए मुख्य कोच गौतम गंभीर होंगे और उनके कोचिंग स्टाफ में इन दोनों को भी देखा जाएगा।

यही नहीं फील्डिंग कोच के रूप में टी. दिलीप अपना कार्यकाल ऐसे ही आगे जारी रखेंगे। गेंदबाजी कोच की बात की जाए तो अभी तक इसको लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि Paras Mhambrey की जगह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मोर्कल गौतम गंभीर के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के कोचिंग स्टाफ में काम कर चुके हैं और भारतीय टीम के नए मुख्य कोच ने बीसीसीआई से यह बातचीत की है कि उन्हें टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया जाना चाहिए।

अभिषेक नायर और गौतम गंभीर श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में भारतीय टीम के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। अभी तक इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि रेयान टेन डोएशेट कब टीम के साथ जुड़ेंगे। इस समय रेयान टेन डोएशेट US में है जहां मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है और यह 29 जुलाई को खत्म होगा।

मोर्कल को लेकर भी अभी तक कोई भी अपडेट नहीं आया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के अधिकारी उन्हें अपना नया गेंदबाजी कोच नियुक्त कर सकते हैं। हालांकि अभी इसको लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।

22 जुलाई को श्रीलंका के लिए रवाना होगी भारतीय टीम

बता दें, भारतीय टीम 22 जुलाई को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। इस दौरे में 3 मैच की टी20 सीरीज और 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारतीय इस दौरे में जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेगी। पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी और फिर वनडे सीरीज।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...