Skip to main content

ताजा खबर

पिच सुखाने के लिए पाकिस्तान ने लगाया पंखों का जुगाड़- तस्वीरें हुई वायरल

पिच सुखाने के लिए पाकिस्तान ने लगाया पंखों का जुगाड़- तस्वीरें हुई वायरल

Fans were used to dry the pitch in Pakistan – photos go viral (Source X)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच बारिश के कारण क्रिकेट स्टेडियम और पिच गीली हो गई थी। ऐसे में पाकिस्तान दूसरे टेस्ट से पहले पिच को सुखाने के लिए पंखों का इस्तेमाल किया गया जिसकी एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

टेस्ट मैच से एक दिन पहले पिच की तस्वीरें ऑनलाइन प्रसारित की गईं, जिसमें देखने को मिलना की मैच के लिए नई पिच तैयार की गई है। साथ ही पिच को सुखाने के लिए स्टेडियम के अधिकारियों ने बड़े-बड़े पंखे लगाए हैं।

इस तस्वीर में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी दिखाई दिए जो पूरे मैदान का मुआयना कर रहे हैं और पिच की सतह को ध्यान से देख रहे हैं। यहां देखें वीडियो

पाकिस्तान में पिच सुखाने के लिए पंखों का किया गया इस्तेमाल- तस्वीरें वायरल 

बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान को टेस्ट में हराया

बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में जीत दर्ज की थी। रावलपिंडी में खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 448 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इसके बाद बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 565 रन बनाए। टीम की ओर से मुशफिकुर रहीम ने 191 रनों की पारी खेली।

मेजबान पाकिस्तान दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 146 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए सिर्फ 30 रनों की जरूरत थी, जिसे उसने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। फिलहाल दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालत इस वक्त काफी खराब है। शान मसूद की अगुवाई वाली यह टीम WTC पॉइंट्स टेबल में 6 में से 4 मैच हारने के बाद 8वें पायदान पर है। पाकिस्तान के खाते में फिलहाल 30.56 प्रतिशत अंक हैं और उनके बाद सिर्फ वेस्टइंडीज 18.52 प्रतिशत अंकों के साथ मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...