Skip to main content

ताजा खबर

पिंक बॉल टेस्ट हारने के बाद इस अनचाहे क्लब में हुई रोहित की एंट्री, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

पिंक बॉल टेस्ट हारने के बाद इस अनचाहे क्लब में हुई रोहित की एंट्री, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Team India (Photo Source: X)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। सबसे पहले उन्हें अपने घर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। वहीं उसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में उन्हें करारी हार मिली। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने डे-नाइट टेस्ट रविवार को तीसरे दिन पहले सेशन में ही अपने नाम कर लिया।

भारत ने दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को केवल 19 रन का लक्ष्य दिया। भारत ने पहली पारी में 180 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बटोरे। ऑस्ट्रेलिया को 157 रनों की दमदार बढ़त मिली थी। वहीं, भारत की दूसरी पारी 175 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

आपको बता दें कि इस मैच में हार के साथ ही रोहित की एंट्री एक अनचाहे क्लब में हुई है। दरअसल, रोहित लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। 2024 में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार चार टेस्ट गंवा चुकी है। रोहित की कप्तानी में एडिलेड में हार मिलने से पहले भारत का घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ था।

इससे पहले विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने 2020-21 के बीच लगाचार चार टेस्ट में हार का सामना किया था। धोनी की अगुवाई में टीम ने 2011 और 2014 में चार-चार टेस्ट गंवाए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर नवाब पटौदी (6) और दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर (5) हैं।

लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट हारने वाले भारतीय कप्तान

6 एमएके पटौदी (1967-68)

5 सचिन तेंदुलकर (1999-00)

4 दत्ता गायकवाड़ (1959)

4 एमएस धोनी (2011)

4 एमएस धोनी (2014)

4 विराट कोहली (2020-21)

4 रोहित शर्मा (2024)*

साथ ही बतौर कप्तान रोहित की यह आठवीं टेस्ट हार है। सुनील गावस्कर की भी कप्तानी में भारत को 8 मिली थी। हालांकि गावस्कर ने 47 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी, वहीं रोहित ने अभी तक सिर्फ 22 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की थी।

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाले भारतीय कप्तान

40 मैचों में 19 हार – मंसूर अली खान पटौदी

60 मैचों में 18 हार – एमएस धोनी

68 मैचों में 17 हार – विराट कोहली

47 मैचों में 14 हार – मोहम्मद अज़हरुद्दीन

49 मैचों में 13 हार – सौरव गांगुली

22 मैचों में 11 हार – बिशन सिंह बेदी

25 मैचों में 9 हार – सचिन तेंदुलकर

47 मैचों में 8 हार – सुनील गावस्कर

22 मैचों में 8 हार – रोहित शर्मा*

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...