Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान में भी काफी ‘Famous’ है जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी एक्शन, छोटे से बच्चे ने की भारतीय गेंदबाज की कॉपी

पाकिस्तान में भी काफी ‘Famous’ है जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी एक्शन, छोटे से बच्चे ने की भारतीय गेंदबाज की कॉपी

Jasprit Bumrah (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम की ओर से हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे अभी तक कोई भी बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी नहीं कर पाया है। यही नहीं जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर को खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए नामुमकिन है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान का एक युवा फ़ैंन जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का एक्शन कॉपी कर रहा है। यही नहीं इस युवा फैन की गेंदबाजी को भी बल्लेबाज सही तरीके से पढ़ नहीं पाया।

बता दें, पाकिस्तान टीम में हमेशा ही काफी आक्रामक तेज गेंदबाज रहे हैं। हालांकि इस बच्चे ने जसप्रीत बुमराह को अपना आदर्श मान लिया है।

यह रही वीडियो:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। यही नहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में भी जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में आठ मैच में 15 विकेट झटके थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड भी अपने नाम किया था।

पाकिस्तान के भी ऐसे कई पूर्व खिलाड़ी हैं जो जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की जमकर प्रशंसा करते हैं। यही नहीं जब जसप्रीत बुमराह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को जीत कर वापस भारत लौटे थे तब उनका शानदार तरीके से स्वागत किया गया था।

फिलहाल जसप्रीत बुमराह आराम कर रहे हैं लेकिन उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर्स सीरीज में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देखा जा सकता है। जसप्रीत बुमराह भी वापस क्रिकेट फील्ड पर जल्द से जल्द आना चाहेंगे। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी जसप्रीत बुमराह धुआंधार प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 7 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) ‘द हंड्रेड’ में MI लंदन और लंदन स्पिरिट के बीच हुए मैच के दौरान, विल जैक्स ने एक हाथ से बाउंड्री पर शानदार और...

“मैं दो साल तक 12वां खिलाड़ी बनकर रहा”: अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के साथ अपने कठिन दौर का किया खुलासा

Ajinkya Rahane Recalls Tough Phase Before Test Debut (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर में...

Women’s T20 Asia Cup 2026: 28 अगस्त से दुबई में होगा आगाज, 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Women’s T20 Asia Cup 2026 to Start August 28 in Dubai, India Face Pakistan on September 5 (image via getty) एशियन क्रिकेट काउंसिल ने महिला टी20 एशिया कप के छठे...

“ट्रॉफियां खुद बताती हैं” – वसीम जाफर ने किया अजीत अगरकर के कार्यकाल का विश्लेषण

Wasim Jaffer Praises India’s White-Ball Dominance Under Ajit Agarkar (image via X) भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने हाल ही में बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन...