Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान ने सुपर 8 से बाहर होने के बाद भी T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्यों और कैसे किया क्वालिफाई?

पाकिस्तान ने सुपर 8 से बाहर होने के बाद भी T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्यों और कैसे किया क्वालिफाई?
Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

Pakistan qualifies for T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम पिछले हफ्ते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। शुरुआती मैच में पाकिस्तान को चिरप्रतिद्वंद्वी भारत से हार मिली थी, लेकिन उससे पहले अमेरिका ने पाकिस्तान टीम को ऐतिहासिक और चौंकाने वाली हार दी थी। 

टूर्नामेंट में पाकिस्तान के बने रहने की संभावना अमेरिका के खिलाफ आयरलैंड की जीत पर निर्भर थी, लेकिन लॉडरहिल में मौसम के कारण मैच रद्द हुआ, जिससे पाकिस्तान की उम्मीदें खत्म हो गईं। सुपर 8 में न पहुंच पाने के कारण और ऐसा खराब क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान और खासकर कप्तान बाबर आजम की काफी आलोचना की जा रही है।

बात इतनी बढ़ गई है की बाबर आजम के इस्तीफे की मांग की जा रही है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप का अगला संस्करण साल 2026 में खेला जाएगा, और उसमें वहीं टीमें डायरेक्ट क्वालीफाई करेंगी जो सुपर 8 में हैं। लेकिन पाकिस्तान ने भी T20 World Cup 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई हुई टीमों की लिस्ट, पाकिस्तान भी सूची में 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 20 टीमों में से 12 टीम क्वालीफाई कर चुकी हैं। उन टीमों में दो मेजबान टीम भारत और श्रीलंका (मेजबान टीम होने की वजह से क्वालीफाई हुई) है। यानी 9 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं और इसके अलावा आईसीसी टी20 रैंकिंग की आधार पर बेस्ट तीन टीमों को वर्ल्ड कप 2026 का टिकट मिल जाएगा।

T20 World Cup 2026 Qualified Teams List

भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान।

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्यों और कैसे क्वालिफाई किया?

टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान का स्थान टूर्नामेंट के कुछ बुनियादी नियमों के अधीन है। इन नियमों के अनुसार, भाग लेने वाली 20 टीमों में से 12 टीमों को सीधे प्रवेश मिलता है। सह-मेजबान के तौर पर भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट में होंगे और मौजूदा विश्व कप में सुपर 8 चरण में पहुंचने वाली टीमें सीधे अगले साल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

सुपर आठ में शेष तीन स्थान 30 जून 2024 को आईसीसी पुरुष टी20 रैंकिंग के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे। सुपर आठ की टीमों के अलावा तीन सर्वश्रेष्ठ रैंक वाली टीमों का सीधे चयन किया जाएगा। लिस्ट में वर्तमान में न्यूजीलैंड (छठे), पाकिस्तान (सातवें), और आयरलैंड (ग्यारहवें) शामिल हैं। ऐसे में भले ही पाकिस्तान इस साल टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है, लेकिन 2026 में उन्हें एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आठ अन्य सीटें रिजनल क्वालीफायर के माध्यम से निर्धारित की जाएंगी।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...

SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान, एक हास्यास्पद घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।...

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...