Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान टीम के होटल में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 5 खिलाड़ी, सवालों के घेरे में PCB

Fire in Pakistan Team Hotel (Photo Source: X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मुश्किलों में है। इस बीच, पाकिस्तान में एक ऐसी घटना घटी, जिसे PCB सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल, बोर्ड ने सोमवार (18 नवंबर) को टीम होटल में आग लगने के कारण नेशनल विमेंस चैंपियनशिप को बीच में रद्द कर दिया। इस घटना में पांच खिलाड़ी बाल-बाल बची।

सभी महिला खिलाड़ी है सुरक्षित

पाकिस्तान बोर्ड ने घटना के बाद टीमों के लिए दूसरा होटल ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कराची में आइडिया डिफेंस प्रदर्शनी के आयोजन के कारण उन्हें कोई जगह नहीं मिल पाई। बोर्ड ने कहा कि, टूर्नामेंट को छोटा करने का फैसला खिलाड़ियों की सुरक्षा और हेल्थ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि, सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं और आग लगने की वजह से कोई घायल नहीं हुआ है। वहीं, बोर्ड ने पॉइंट्स टेबल में टॉप दो टीमों (इनविंसिबल्स और स्टार्स) के बीच फाइनल आयोजित करने का फैसला लिया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया,

कोई भी खिलाड़ी घायल नहीं हुआ है, क्योंकि पीसीबी ने घटना के समय होटल में मौजूद पांच खिलाड़ियों को तुरंत बाहर निकाल लिया और उन्हें सुरक्षित रूप से हनीफ मोहम्मद हाई-परफॉरमेंस सेंटर भेज दिया गया है। इसके अलावा, पीसीबी ने फैसला किया है कि इनविंसिबल्स और स्टार्स चार-चार मैचों के बाद टॉप दो टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। फाइनल की तारीख और वेन्यू का ऐलान सही समय पर किया जाएगा।

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है। इसके बाद टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में होगा या नहीं? अगर होगा तो कहां होगा? या फिर किसी और दूसरे वेन्यू पर होगा? ऐसे सवाल सामने आ रहे हैं। पाकिस्तान टूर्नामेंट की मेजबानी हाथ से नहीं जाने देना चाहता है और हाइब्रिड मॉडल को लेकर भी विचार नहीं करना चाह रहा है।

बता दें, एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में थी। भारत ने दौरा करने से मना किया, फिर टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था। अगर पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को हाइब्रिड मॉडल पर करवाने के लिए तैयार नहीं होता है तो आईसीसी टूर्नामेंट को दूसरे देश में आयोजित कर सकता है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND” विल जैक्स ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, बोले- पूरी टीम का सबसे बड़ा आकर्षण हैं

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। जैक्स वही गेंदबाज हैं जिन्होंने वैभव को...

IND W vs ENG W: मंधाना की जुझारू पारी की मुरीद हुईं दीप्ति शर्मा, लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन के बाद बांधे तारीफों के पुल

Deepti Sharma’s big praise for Smriti Mandhana after Lord’s Test (image via getty) लॉर्ड्स में भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक दिन पर, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दबाव में...

UK में चोरी-छिपे खींची गई विराट कोहली की तस्वीरें, RCB टीममेट जॉर्डन कॉक्स ने बयां किया पूरा वाकया

Jordan Cox Slams Privacy Intrusion After Secret Photos of London Meeting with Virat Kohli Surface (image via X) इंग्लैंड के खिलाफ भारत की आने वाली वनडे इंटरनेशनल सीरीज से पहले,...

ऐतिहासिक! पहली बार नेपाल दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, दिसंबर में खेलेगी तीन मैचों की टी20 सीरीज

India A men’s cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय पुरुष इंडिया ए क्रिकेट टीम इस साल दिसंबर में नेपाल का दौरा करेगी, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ...