
PSL (Image Credit- Twitter X)
पाकिस्तान के 29 वर्षीय बल्लेबाज कामरान गुलाम (Kamran Ghulam) रातों-रात स्टार बन गए हैं। बता दें कि कामरान ने इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे डेब्यू टेस्ट मैच में शतक (118) लगाकर सुर्खियां बटोर ली हैं।
कामरान की इस पारी की काफी तारीफ देखने को मिल रही है, क्योंकि वह बाबर आजम की जगह टीम में खेल रहे हैं। साथ ही वह पाकिस्तान की ओर डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले कुल 13वें क्रिकेटर बन गए हैं।
दूसरी ओर, इस पारी के बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मैच के दौरान पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रउफ कामरान गुलाम को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
देखें हारिस रउफ द्वारा कामरान गुलाम थप्पड़ मारते हुए यह वीडियो
Wreck-it-Rauf gets Haris! #HBLPSL7 l #LevelHai l #LQvPZ pic.twitter.com/wwczV5GliZ
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) February 21, 2022
क्यों मारा था हारिस ने कामरान को थप्पड़
बता दें कि इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो पीसीएल 2022 का है। उस सीजन कामरान गुलाम लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा थे, जिसमें शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ जैसे खिलाड़ी खेल रहे थे। पेशावर जाल्मी के खिलाफ मैच के दौरान गुलाम ने रऊफ की गेंद पर विरोधी टीम के बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई का कैच छोड़ दिया था।
लेकिन जब कैच ड्राॅप हुआ थो हारिस ने कुछ नहीं कहा, लेकिन जब इस ओवर की पांचवीं गेंद पर रउफ ने मोहम्मद हारिस को फवाद अहमद के हाथों कैच आउट कराया, तो कामरान गुलाम भी उन्हें बधाई देने के लिए उनके पास पहुंचे। लेकिन यहां ड्राप कैच से गुस्सा हुए हारिस ने कामरान को बीच मैदान थप्पड़ जड़ दिया था।
हालांकि, इस घटना के बाद कहा गया था कि यह मजाक में किया गया था, लेकिन वायरल वीडियो को देखकर कतई भी नहीं लग रहा कि यह मजाक था। हारिस रउफ ने जानबूझकर कामरान को उस मैच के दौरान थप्पड़ मारा था। लेकिन अब कामरान पाकिस्तानी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन रउफ इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं।
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

